Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

WTC फाइनल में हार के बाद स्टीव स्मिथ के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, बने पहले ऑस्ट्रेलियन

WTC Final 2025: लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ स्टीव स्मिथ के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। स्मिथ अब 2 आईसीसी फाइनल हारने वाले पहले ऑस्ट्रेलियन बन गए हैं।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 15, 2025 08:09
steve smith
स्टीव स्मिथ

WTC Final 2025: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इस बार ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। लॉर्ड्स में खेले गए इस अहम मुकाबले को जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहली बार डब्ल्यूटीसी के खिताब को अपने नाम किया है। वहीं इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका का 27 साल का इंतजार भी खत्म हो गया है जो उसको दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए करना पड़ा है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की हार के साथ स्टीव स्मिथ के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। आज तक ये शर्मनाक रिकॉर्ड किसी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर के नाम नहीं है।

स्मिथ के करियर पर लगा ‘धब्बा’

पहली बार साउथ अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेल रही थी और पहली बार में ही उसने खिताब पर कब्जा कर लिया। फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी। इस मैच में हार के साथ स्टीव स्मिथ के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए 2 आईसीसी फाइनल हारने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले जब साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, तब भी स्मिथ टीम का हिस्सा थे।

---विज्ञापन---

वहीं इस फाइनल के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ को चोट भी लग गई थी। तीसरे दिन स्लिप में फील्डिंग करते हुए मिचेल स्टार्क के ओवर में स्मिथ की उंगली में चोट लग गई थी। जिसके चलते उनको मैच छोड़कर अस्पताल जाना पड़ा था। चोट के चलते स्थिथ चौथे दिन भी फील्डिंग करने मैदान पर नहीं आए थे।

15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में मिली हार

आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल्स में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। ऑस्ट्रेलिया के नाम सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी भी है। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया को 15 साल के बाद आईसीसी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें:- टेस्ट, वनडे और टी20 में इस दिन लागू होंगे बदले हुए नियम, तारीख आई सामने

First published on: Jun 15, 2025 08:09 AM

संबंधित खबरें