टेस्ट, वनडे और टी20 में इस दिन लागू होंगे बदले हुए नियम, तारीख आई सामने

ICC Rule Change: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में आईसीसी ने कुछ नियमों को अपडेट और कुछ में बदलाव किया है। वनडे क्रिकेट में 2 नई गेंद वाले नियम में भी बदलाव हुआ है। इसक अलावा ये बदलने हुए नियम कब से लागू होंगे उसकी तारीख भी अब सामने आ चुकी है।

ICC Rule Change

आईसीसी ने अपडेट किए नियम

ICC Rule Change: आईसीसी ने मेंस क्रिकेट के वनडे, टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल तीनों ही फॉर्मेट की प्लेइंग कंडीशन में बदलाव करने का फैसला किया है। इन बदलावों में कन्कशन सब्सीट्यूट से लेकर वनडे में 2 नई गेंदों के इस्तेमाल के नियमों को अपडेट किया गया है। अभी तक वनडे क्रिकेट में 2 नई गेंदों का इस्तेमाल किया जाता था, दोनों एंड से 25-25 ओवर तक नई गेंद का यूज होता था जिसमें अब थोड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। इसका फायदा गेंदबाजों को होता हुआ दिखेगा। कब से तीनों फॉर्मेट में बदलेंगे ये नियम, उसकी भी तारीख सामने आ चुकी है।

विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग तारीख को होंगे लागू

इन नियमों के बदलाव की तारीख भी सामने आ चुकी है। 17 जून से टेस्ट, 2 जुलाई से वनडे और 10 जुलाई से टी20 फॉर्मेट में ये अपडेट हुए नियम लागू होते हुए दिखाई देंगे। वनडे क्रिकेट में अभी भी 2 नई गेंदों का इस्तेमाल होता हुआ दिखाई देगा, लेकिन ये 25 नहीं 34वें ओवर तक यूज होगी। इसके अलावा 35 से 50 ओवर तक गेंदबाजी जारी रखने के लिए दोनों टीमों को उन 2 गेंदों में से एक गेंद चुननी होगी। वहीं अगर मैच 50 ओवर से घटाकर 25 ओवर तक कर दिया जाता है तो फिर एक ही गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

अभी तक के नियमों के अनुसार गेंदबाजों को आखिरी के ओवर्स में गेंद को रिवर्स कराना काफी मुश्किल होता था। जिसके चलते वनडे में काफी बड़े-बड़े स्कोर भी बनते देखे गए, लेकिन अब गेंदबाजों की चिंता को दूर करने के लिए आईसीसी ने इस नियम में बदलाव कर दिया है, जिससे गेंदबाजों को काफी मदद मिलने वाली है।

विज्ञापन

कन्कशन सब्सीट्यूट में भी हुआ बदलाव

अब कप्तानों के टॉस से पहले ही अपने-अपने 5 खिलाड़ियों कन्कशन सब्सीट्यूट खिलाड़ियों के नाम देने होंगे। अभी तक ऐसा नहीं था और मैच के बीच कन्कशन सब्सीट्यूट के तहत कोई भी खिलाड़ी खेलने आ जाता था। अब कप्तानों के इन 5 खिलाड़ियों में एक बल्लेबाज, एक ऑलराउंडर, एक विकेटकीपर, एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज को चुनना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ