WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन 14 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जिससे पहले यूपी वॉरियर्स को एलिसा हीली के रूप में एक बड़ा झटका लगा था। दरअसल एलिसा हीली वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 से बाहर हो गईं हैं, लेकिन अब यूपी वॉरियर्स ने एलिसा हीली का बेस्ट रिप्लेसमेंट भी खोज लिया है। यूपी वॉरियर्स ने एलिसा की जगह वेस्टइंडीज की धाकड़ खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है।
चिनेल हेनरी को किया गया शामिल
दरअसल ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली दाहिने पैर में खिंचाव के चलते वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 से बाहर हो गईं हैं। वहीं, अब यूपी वॉरियर्स ने उनकी जगह वेस्टइंडीज की धाकड़ ऑलराउंडर चिनेल हेनरी को टीम में शामिल किया है।
चिनेल हेनरी ने अभी तक वेस्टइंडीज के लिए 62 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 473 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए चिनेल ने 22 विकेट भी चटकाए हैं। यूपी वॉरियर्स ने इस खिलाड़ी बेस प्राइज 30 लाख रुपये के साथ टीम में शामिल किया था।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: अभिषेक शर्मा ने शतक सेलिब्रेशन का राज खोला, जानें किसकी तरफ था इशारा
RCB को भी मिला रिप्लेसमेंट
पिछली बार चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 2 बदलाव किए हैं। सोफी डिवाइन और केट क्रॉस ये दोनों स्टार खिलाड़ी इस बार आरसीबी का हिस्सा नहीं होने वाली हैं। अब आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों की जगह टीम में हीथर ग्राहम और किम गर्थ शामिल किया है, जिनको आरसीबी ने बेस प्राइज 30-30 लाख रुपये में खरीदा था।
हीथर ग्राहम इससे पहले वुमेंस प्रीमियर लीग में गुजरात जायंट्स के लिए खेल चुकीं हैं। अभी तक हीथर ने 59 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 764 रन बनाए हैं, इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए 49 विकेट भी चटकाए हैं।
ये भी पढ़ें:- शर्मसार बांग्लादेश प्रीमियर लीग, बस ड्राइवर की दादागिरी, फंस गए विदेशी खिलाड़ी
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
13 mins agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
14 mins agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
48 mins agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
1 hr agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
1 hr agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoएशियाई चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान का हुआ टाटा बाय-बाय
3 hrs ago'कई टैलेंटेड खिलाड़ी गायब हो गए..' वैभव सूर्यवंशी को कपिल देव ने दी चेतावनी
3 hrs agoरांची में रन बरसेंगे या स्पिनर्स का चलेगा जादू? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines