WPL 2025 Points Table: महिला प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत काफी शानदार हुई थी। आरसीबी ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में लगातार जीत हासिल की थी, लेकिन अब आरसीबी जीत की पटरी से उतरती हुई दिखाई दे रही है। 2 जीत के बाद आरसीबी को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद पॉइंट्स टेबल में आरसीबी का काफी बुरा होता जा रहा है।
गुजरात जायंट्स से मिली आरसीबी को हार
गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में गुजरात ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। जहां गुजरात की ये इस सीजन की दूसरी जीत थी तो वहीं आरसीबी की ये लगातार तीसरी हार थी। पॉइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम 4 अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। आरसीबी का नेट रनरेट +0.155 है। वहीं, आरसीबी को हराने के बाद भी गुजरात जायंट्स की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर बनी हुई है।
बात अगर आरसीबी और गुजरात जायंट्स के मैच की करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 125 रन बनाए थे। इस मैच में आरसीबी की धाकड़ बल्लेबाज एलिस पैरी बिना खाता खोले ही आउट हो गई थी। इसके बाद टारगेट को गुजरात जायंट्स ने 16.3 ओवर में 4 विकेट हासिल कर लिया था।
ऐसा है डब्ल्यूपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल का हाल
पॉइंट्स टेबल में फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम पहले पायदान पर बनी हुई है। मुंबई ने अभी तक इस सीजन में 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम ने 3 में जीत और एक मैच में हार का सामना किया है। पिछले तीन मैचों में मुबंई ने लगातार जीत हासिल की है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम दूसरे स्थान पर है। दिल्ली ने अभी तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने 3 में जीत और 2 मैचों में हार का सामना किया है। फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स के भी 6 अंक है लेकिन उसका नेट रनरेट मुंबई इंडियंस से कम है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
41 mins agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
1 hr agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
4 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines