WPL 2024 RCB Beat DC Final: खिताब जीतने का आरसीबी का सपना आखिरकार पूरा हो ही गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया था। फाइनल मुकाबले में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। डब्ल्यूपीएल में आरसीबी का यह पहला खिताब है। जबकि आरसीबी फ्रेंचाइजी का भी यह पहला ही खिताब है। फाइनल मुकाबले में दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन उनकी बल्लेबाज फाइनल मैच में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। दिल्ली इस मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन पर ढेर हो जाती है। जिसका पीछा करते हुए बैंगलोर ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया।
दिल्ली की बल्लेबाज फ्लॉप
फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग ने 7 ओवर में 64 रन की बेहद शानदार शुरुआत दी। जिसके बाद माना जा रहा था कि दिल्ली कैपिटल्स इस मैच में 180-190 का टारगेट आसानी से छू लेगा, लेकिन 7.1 ओवर में शेफाली वर्मा 27 गेंदों पर 44 रन की बेहतरीन पारी खेल सोफी मोलिनक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गई। इसके बाद इन फॉर्म बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स और ऐलिस कैप्सी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई थी। एक समय 64 पर बिना कोई नुकसान के दिल्ली का स्कोर इसपर 3 विकेट हो चुका था।
ये भी पढ़ें- WPL 2024 Final: क्या RCB को मिलेगा पहला खिताब या DC के दबंग मारेंगे बाजी? मेग लैनिंग ने जीता टॉस
इसके बाद 74 तक कप्तान मेग लैनिंग के रूप में चौथा विकेट गिरा था। मेग लैनिंग ने 23 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। कप्तान के आउट होने के बाद दिल्ली की बल्लेबाजी एक दम से लड़खड़ा गई और देखते ही देखते 74 पर चार विकेट से 113 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। बैंगलोर की तरफ से गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल ने यादगार प्रदर्शन किया और 3.3 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट हासिल की। वहीं सोफी मोलिनक्स के खाते में दो विकेट हाथ लगी। जबकि आशा शोभना ने भी दो विकेट हासिल किए।
बॉलिंग के बाद आरसीबी की दमदार बैटिंग
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खिताबी मैच में पहले बॉलिंग से दमदार प्रदर्शन किया और उसके बाद बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखाया। 114 रन का पीछा करने उतरी आरसीबी को कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने मिलकर सधी हुई शुरुआत दी। दोनों ओपनर ने शुरुआती ओवर में बिना कोई खराब शॉट खेले पॉवर प्ले में सिर्फ 25 रन बनाए, लेकिन अच्छी बात यह थी कि दोनों ने शुरुआत में बैंगलोर को कोई झटका लगने नहीं दिया।
मंधाना और सोफी डिवाइन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 49 गेंदों पर 49 रन की साझेदारी निभाई। मगर 32 के निजी स्कोर पर सोफी डिवाइन शिखा पांडे की गेंद पर LBW हो गई। इसके बाद एलिस पेरी ने कप्तान के साथ मिलकर पारी को संभाला, लेकिन जीत की दहलीज पार करवाने से पहले ही कप्तान स्मृति मंधाना 39 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गई। वहीं पेरी ने फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए 35 रन की बेहतरीन पारी खेली। दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी में शिखा पांडे ने 1 विकेट हासिल किया था। जबकि मीनू मणि ने भी कप्तान मंधाना का महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।
बैंगलोर को मिला पहला खिताब
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का यह पहला खिताब भी है। 16 साल से फैंस आईपीएल में मेंस खिलाड़ियों से जिस ट्रॉफी की आस लगाए बैठे थे। उस आस को स्मृति मंधाना की कप्तानी में बैंगलोर की वुमेंस टीम मे डब्ल्यूपीएल 2024 में साकार कर दिखाया। आरसीबी के फैंस मैदान पर अपनी फेवरेट टीम को जमकर सपोर्ट करते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं बैंगलोर की गेंदबाजी ने इस खिताब की नींव रखी और बल्लेबाजों ने इसको साकार करने में अहम योगदान निभाया।
ये भी पढ़ें- IPL 2024 के लिए शेन वॉटसन ने ठुकराया था PCB का ऑफर, बड़ी वजह आई सामने
वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी को अपने खिताब के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का यह लगातार दूसरा फाइनल मुकाबला था, लेकिन पहले सीजन में जहां मुंबई इंडियंस ने फाइनल में दिल्ली को शिकस्त दी थी। वहीं एक साल बाद इस बार उसी फाइनल में बैंगलोर ने दिल्ली के खिताब जीतने के सपने को तोड़ दिया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
5 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
39 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
55 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoमैच के दौरान गोलकीपर से टकराए जीसस डी मिगुएल, मैदान पर हुई दर्दनाक मौत
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines