WPL 2024 Final: क्या RCB को मिलेगा पहला खिताब या DC के दबंग मारेंगे बाजी? मेग लैनिंग ने जीता टॉस

WPL 2024, RCB vs DC Final Playing 11: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी पहली बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स का यह दूसरा फाइनल है। पिछले सीजन दिल्ली को फाइनल में मुंबई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

WPL 2024 Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Final Playing 11

WPL 2024 Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore Final Match

WPL 2024 Final RCB vs DC: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग करने का फैसला किया है। दिल्ली कैपिटल्स जहां दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का फाइनल खेल रही है तो वहीं मंधाना की कप्तानी में आरसीबी पहली बार फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है।

विज्ञापन

अब देखना यह होगा कि इस घमासान फाइनल मुकाबले में क्या दिल्ली कैपिटल्स बैंगलोर को हराने में कामयाब हो पाती है या फिर बैंगलोर के फैंस का पहला खिताब जीतने का इंतजार यहां समाप्त हो जाएगा। दिल्ली की पिच की बात करें तो इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 और चेज करने वाली टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन

दिल्ली और बैंगलोर का हेड टू हेड

पॉइंट्स टेबल में नंबर वन के पायदान पर रहने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने सीघा फाइनल में प्रवेश कर लिया था। वहीं एलिमिनेटर में बैंगलोर ने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को रोमांचक मैच में शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डब्ल्यूपीएल इतिहास में चार बार आमना-सामना हुआ है, लेकिन मंघाना की टीम अभी तक दिल्ली कैपिटल्स को हराने में फेल रही है।

विज्ञापन

वहीं डब्ल्यूपीएल 2024 में आरसीबी और डीसी के बीच दो बार भिड़त हुई है। इसमें पहले मैच में दिल्ली ने बैंगलोर को 25 रन से शिकस्त दी थी। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली से सिर्फ एक रन से मुकाबला अपने नाम किया था। अगर अब बैंगलोर को डब्ल्यूपीएल 2024 का खिताब अपने नाम करना है तो उसे पिछली हार से सबक लेकर दिल्ली को चित करना होगा।

विज्ञापन

एलिस पेरी से बैंगलोर फैंस को उम्मीद

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको काफी प्रभावित किया है। पेरी डब्ल्यूपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजी भी हैं। वहीं आरसीबी की पिछली दो जीत में एलिस पेरी का बहुत बड़ा योगदान भी था। पेरी ने आखिरी ग्रुप मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट के अलावा 40 रन की दमदार पारी खेली थी। वहीं, एलिमिनेटर में पेरी ने 65 रन के साथ मुंबई की ओपनर यस्तिका भाटिया का विकेट लिया था। अगर बैंगलोर को पहला खिताब जीतना है तो एलिस पेरी का चलना काफी जरूरी है। वहीं आरसीबी के फैंस भी पेरी से पहला खिताब जीताने की उम्मीद कर रहे हैं।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स शानदार फॉर्म में

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों की बात करें तो वह इस सीजन कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 8 मैच में 6 जीत के साथ टॉप पर खत्म किया था। दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी है। टॉप ऑर्डर में कप्तान मेग लैनिंग कमाल की फॉर्म में चल रही हैं। वहीं उसकी जोड़ीदार शेफाली वर्मा ने पिछले मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों पर 71 रन की दमदार पारी खेली थी।

विज्ञापन

वहीं मिडिल ऑर्डर में जेमिमा रोड्रिग्स और ऐलिस कैप्सी ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया है। वहीं दिल्ली की गेंदबाजी में उनकी सबसे बड़ी ताकत मैरिजेन कप्प और शिखा पांडे की घातक गेंदबाजी है, जिसके सामने हर विरोधी टीम के बल्लेबाज घुटने टेकते हुए दिखाई देते हैं। अगर दिल्ली कैपिटल्स को डब्ल्यूपीएल 2024 का खिताब उठाना है तो उनके बल्लेबाजों के साथ उनके गेंदबाजों की भी शानदार प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11

मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि

विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ