WPL 2024 Final: डब्ल्यूपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला आज यानी 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर सिर्फ भारत के ही नहीं, बल्कि करोड़ों विदेशी फैंस भी उत्साहित हो रहे हैं। इस डब्लयूपीएल फाइनल की खास बात है कि इस सीजन कोई नई फ्रेंचाइजी विनर बनने वाली है। महिला प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला दिल्ली और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। ये दोनों ही टीमें अभी तक ना ही तो आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर सकी है और ना ही डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी। ऐसे में इस सीजन नई टीम विनर बनने वाली है। फाइनल मुकाबले में अगर बैंगलोर को जीत हासिल करना है, तो इसके लिए इस स्टार खिलाड़ी को जरूर अपनी टीम में शामिल करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पंजाब किंग्स ने रिवील की अपनी नई जर्सी, प्रीति जिंटा भी रहीं मौजूद, यहां देखें ‘फर्स्ट लुक,’
16 वर्षों का इंतजार होगा खत्म
डब्ल्यूपीएल के फाइनल मुकाबले को लेकर आरसीबी के करोड़ों फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। फैंस को उम्मीद है कि उनका 16 वर्षों का इंतजार खत्म होने वाला है। बैंगलोर की टीम साल 2008 से ही आईपीएल खेल रही है, लेकिन आज तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सकी है। ऐसे में फैंस का इंतजार आज खत्म हो सकता है। जो काम विराट कोहली की पुरुष टीम नहीं कर सकी वह अब स्मृति मंधाना की महिला टीम कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि आरसीबी को आखिरी दोनों मुकाबले में भले ही जीत हासिल हुई है, लेकिन यह जीत एकमात्र खिलाड़ी एलिसे पेरी के कारण हासिल हो सकी है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB रचेगी इतिहास या दिल्ली तोड़ देगी सपना? एलिस पैरी और मेग लैनिंग में होगी टक्कर
सिर्फ एलिसे पेरी के भरोसे नहीं मिलेगा ट्रॉफी
एलिसे पेरी ने पहले तो नॉकआउट लीग मुकाबले में मुंबई के खिलाफ गजब का प्रदर्शन किया था। पेरी ने बतौर गेंदबाज 4 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट लिए थे। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी 40 प्लस का स्कोर किया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी पेरी ने ही शानदार 66 रनों की पारी खेली थी। इसके कारण बैंगलोर का स्कोर 135 रन तक पहुंच सका था। ऐसे में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन ने टेंशन बढ़ा दी है। ट्रॉफी अपने नाम करने से बैंगलोर की टीम सिर्फ एक कदम दूर है। अगर आज बैंगलोर से कोई गलती हुई तो ट्रॉफी गंवाना पड़ सकता है। इसके लिए बैंगलोर की टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: ICC लाएगी 4 खास नियम, ‘रिजर्व डे’ होगा या नहीं? जानें सबकुछ
इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
आरसीबी को अपनी प्लेइंग इलेवन में सब्भिनेनी मेघना को शामिल करना चाहिए। खिलाड़ी एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं। हालांकि पिछले 1-2 मुकाबले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, इसी कारण से उन्हें टीम से बाहर किया गया था, लेकिन वह कमाल की खिलाड़ी हैं। इस कारण से खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। फिलहाल पिछले 2 मुकाबले से दिशा कसाट को खिलाया जा रहा है, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। आखिरी दोनों मुकाबले में दिशा कसाट का खाता तक नहीं खुल सका है। ऐसे में फाइनल में इस खिलाड़ी को बाहर कर सब्भिनेनी मेघना को मौका देना चाहिए।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
22 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines