IPL 2024: पंजाब किंग्स ने रिवील की अपनी नई जर्सी, प्रीति जिंटा भी रहीं मौजूद, यहां देखें 'फर्स्ट लुक,'

Kings 11 Punjab Released New Jersey: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2024 को लेकर अपनी नई जर्सी रिवील कर दी है। फैंस को लंबे समय से इसका इंतजार था। यहां देखें कैसी दिखती है पंजाब की नई जर्सी।

IPL 2024 Punjab kings new Jersey released by Priti jinta see here first look

पंजाब किंग्स।

Kings 11 Punjab Released New Jersey: आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। पंजाब ने आईपीएल 2024 के लिए अपनी नई जर्सी रिवील कर दी है। फैंस को लंबे समय से इस पल का इंतजार था। करोड़ों फैंस अपनी टीम की नई जर्सी देखने के लिए काफी उत्साहित थे। नई जर्सी रिवील कार्यक्रम के दौरान मौके पर फ्रेंचाइजी की मालकिन एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी मौजूद रहीं। चलिए आपको बताते हैं कैसी दिखती है पंजाब किंग्स की नई जर्सी। यहां देखें इसकी फर्स्ट लुक।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2024 का आगाज 22 मैच से होने जा रहा है। फैंस भी काफी बेसब्री से इस टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 22 मैच शाम 8 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले को लेकर भी फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। आरसीबी और सीएसके के फैंस सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, ओपनिंग मैच को लेकर सोशल मीडिया का माहौल भी काफी खुशनुमा लग रहा है।

विज्ञापन

पहले चरण में होंगे 21 मुकाबले

आईपीएल 2024 के पहले चरण में 22 मार्च से 7 अप्रैल के बीच का शेड्यूल तय किया गया था। आईपीएल के पहले चरण में कुल 21 मैच खेले जाएंगे। इस चरण का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा, जबकि आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और  गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। बता दें कि इस आईपीएल सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। इससे साफ है कि अगले 2 महीने तक फैंस को रोमांच के लिए सोचना नहीं होगा।

विज्ञापन

भारत में ही होगा दूसरा चरण

लोकसभा चुनाव की तारीख सामने आने से पहले बीते दिन खबर फैली थी कि आईपीएल 2024 का दूसरा चरण यूएई में कराया जाएगा। भारत में लोकसभा चुनाव होने वाला है, इस कारण से आईपीएल विदेशों में कराने की बात की जा रही थी। इससे फैंस का दिल टूट गया था। फैंस आईपीएल का लाइव आनंद लेना चाह रहे थे, लेकिन अगर टूर्नामेंट विदेशों में कराया जाता तो लाखों फैंस इससे वंचित रह जाते।  लेकिन बाद में क्रिकबज ने जय शाह के हवाले से एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि आईपीएल 2024 का दूसरा चरण भी भारत में ही होगा। इससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ