Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म इस समय उनसे रूठा हुआ है। अब जब वह अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं, तो सवाल उठ रहे हैं कि उन्हें कब संन्यास ले लेना चाहिए। इस मुद्दे पर अब श्रीलंका के पूर्व दिग्गज अर्जुन रणतुंगा ने दावा किया है कि उन्हें अकेला छोड़ देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सही नही है कि स्टार बल्लेबाज पर अब भी लगातार स्पॉटलाइट है।
रणतुंगा ने ‘द टेलीग्राफ’ से कहा, “कोहली जैसे खिलाड़ी के लिए जिसने बहुत रन बनाए हैं, मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा है कि संन्यास का फैसला उन पर छोड़ दिया जाए। यह ऐसा फैसला है जिसे कोहली को लेना है, इसलिए उन्हें ही लेने दें। हमेशा उन पर ही क्यों ध्यान दिया जाता है? मुझे लगता है कि यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। यह उनका फैसला है, इसलिए उन्हें ही लेने दें।’
यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस को मिलने वाला है नया मालिक, इस ग्रुप ने खरीदी 67 प्रतिशत हिस्सेदारी!
रणतुंगा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इस बात से बेहद नाखुश हैं कि सुर्खियों में हमेशा कोहली ही रहते हैं, लेकिन उन्होंने कोहली को कुछ अच्छी सलाह भी दी है। कोहली की हालिया रणजी ट्रॉफी में वापसी कुछ खास नहीं रही, जहां वो रेलवे के खिलाफ सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
श्रीलंकाई दिग्गज ने दी विराट को सलाह
श्रीलंकाई दिग्गज ने दावा किया कि कोहली को अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए सुनील गावस्कर या राहुल द्रविड़ जैसे पूर्व दिग्गजों से बात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि कोहली को सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर या राहुल द्रविड़ जैसे लोगों से बात करनी चाहिए। वह यही कर सकते हैं। वे निश्चित रूप से उनकी मदद कर सकते हैं।’
हाल ही के दिनों में विराट ने ऑस्ट्रेलिया के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली थी, जहां उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में 191 रन बनाए, जबकि इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 93 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: कटक के बाद अहमदाबाद में धूम-धड़ाके की तैयारी में हिटमैन, अंग्रेजों के लिए जान बचाना होगा मुश्किल!
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
19 mins agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
1 hr ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines