World Cup 2023 Pitch Controversy: आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत इस टूर्नामेंट में फाइनल से पहले एक भी मैच नहीं हारा था, लेकिन फाइनल में जाकर भारत को शिकस्त खानी पड़ गई। इसको लेकर अक्सर विवाद देखने को मिलता है। भारत की हार के लिए खराब पिच को जिम्मेदार ठहराया जाता है। अब भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने विश्व कप 2023 के फाइनल में मिली भारत की हार के लिए रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को जिम्मेदार ठहराया है। खिलाड़ी ने दोनों पर कई सारे आरोप भी लगाए हैं।
ये भी पढें:- IPL 2024: RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, लंदन से भारत लौटे विराट, Viral Video
‘पिच को काफी स्लो बनाया गया’
मोहम्मद कैफ ने लल्लनटॉप को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान खिलाड़ी ने विश्व कप 2023 के फाइनल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। खिलाड़ी के खुलासे ने विश्व कप फाइनल की पिच को लेकर विवाद फिर से बढ़ा दिया है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं और दोनों को हार के लिए जिम्मेदार भी बताया है। मोहम्मद कैफ ने कहा कि अहमदाबाद की पिच को काफी स्लो बना दिया गया था। फाइनल मैच से पहले रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ कई दिनों तक पिच पर आते थे और घंटो तक पिच की कंडीशन देखते थे।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: अगर जीतना है Final, तो बैंगलोर को प्लेइंग 11 में इस खिलाड़ी को करना चाहिए शामिल
कप्तान और कोच की निगरानी में बनी पिच
कैफ ने कहा कि कप्तान और कोच आते थे और पिच पर पानी कम डालने के लिए कहते थे। पिच पर घास भी कम रखने के लिए कहते थे। वे दोनों अपने घरेलू पिच का अधिक से अधिक फायदा लेना चाह रहे थे, इसी चक्कर में भारत को नुकसान हो गया है। अपने फायदे के लिए हमें इतना भी नहीं करना चाहिए कि खुद का ही नुकसान कर दें। कैफ ने आगे कहा कि अगर पिच नॉर्मल होती तो फाइनल की ट्रॉफी अभी भारत के पास होती। लोग कितना भी बोले की क्यूरेटर अपना काम करता है, हम उन्हें नहीं टोकते हैं, लेकिन सब बकवास है। सच्चाई ये है कि हम उन्हें ऑर्डर दे देकर पिच बनवाते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पंजाब किंग्स ने रिवील की अपनी नई जर्सी, प्रीति जिंटा भी रहीं मौजूद, यहां देखें ‘फर्स्ट लुक,’
फ्लैट पिच से होता भारत को फायदा
भारत के तमाम गेंदबाज काफी शानदार फॉर्म में चल रहे थे। मोहम्मद शमी से लेकर जसप्रीत बुमराह तक और कुलदीप यादव से लेकर रवींद्र जडेजा तक सभी फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने पूरे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से टीम को खुश कर दिया था। अगर फाइनल में भी भारत के गेंदबाजों को फ्लैट पिच मिलती, तो गेंदबाज का प्रदर्शन निखर कर सामने आता और भारत को आसानी से जीत मिल जाती।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: RCB रचेगी इतिहास या दिल्ली तोड़ देगी सपना? एलिस पैरी और मेग लैनिंग में होगी टक्कर
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
28 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines