हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दुनिया के इस बड़े टूर्नामेंट से क्रिकेट हुआ बाहर, टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से महिला क्रिकेट को बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य खेल को भी टूर्नामेंट से बाहर किया गया है।

विज्ञापन

Commonwealth Games 2026: दुबई में इस बार महिला टी-20 विश्व कप 2024 का आयोजन किया गया था। न्यूजीलैंड ने खिताब जीता और विश्व में अपना परचम लहराया। महिला टी-20 विश्व कप को दुनिया में पसंद किया गया था। हालांकि अब महिला क्रिकेट को बड़ा नुकसान हुआ है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से महिला क्रिकेट को बाहर कर दिया गया है। टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

साल 2022 में हुआ था शामिल

2022 में कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस खेल के शामिल होने के बाद दर्शकों ने खूब आनंद लिया था। लेकिन अब स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 से ही महिला क्रिकेट को बाहर कर दिया गया है। क्रिकेट सहित 12 खेलों को इस टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। साल 2022 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम हिस्सा नहीं ले सकी थी। उसकी जगह पर बारबाडोस ने हिस्सा लिया था।

साल 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया को एक ही ग्रुप में रखा गया था। जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को दूसरे ग्रुप में रखा गया था। इन चारों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। गोल्ड मेडल मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के सामने हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को धूल चटाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। भारत ने सिल्लर मेडल जीता था।

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में क्रिकेट के अलावा हॉकी, बैंडमिंटन, रेसलिंग, टेबल टेनिस, स्क्वैश समेत कुल 12 खेलों को बाहर किया गया है। साल 2022 में इस टूर्नामेंट से निशानेबाजी को भी हराया गया था। भारत इन सभी खेलों में काफी अच्छा है। ऐसे में ये भारत के लिए तगड़ा नुकसान भी है।

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत को हराने के बाद भी टेंशन में न्यूजीलैंड, दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेगा दिग्गज खिलाड़ी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola