Rohit Sharma-Virat Kohli: टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं? ये सवाल हर किसी के मन चल रहा है. टेस्ट और टी20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित-विराट अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं और फैंस उन्हें 2027 वर्ल्ड कप में खेलते देखना चाहते हैं. वहीं, BCCI अब वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए रोहित और विराट की भविष्य की भूमिका पर गंभीरता से विचार करने जा रहा है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म होते ही सिलेक्टर्स, टीम मैनेजमेंट, कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अहमदाबाद में बैठक करेंगे. इस मीटिंग में रोहित-कोहली के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है.
रोहित-कोहली के भविष्य पर होगा बड़ा फैसला
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों की मानें तो अभी तक रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी पर कोई औपचारिक चर्चा नहीं हुई है. बोर्ड यह भी देख रहा है कि यदि भविष्य में इनमें से कोई उपलब्ध न रहे, तो टीम संयोजन पर क्या असर पड़ेगा और किन खिलाड़ियों को तैयार रखना होगा.
एक BCCI अधिकारी ने बताया, “रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ियों को यह स्पष्ट करना बेहद जरूरी है कि टीम उनसे क्या अपेक्षा रखती है. उनके रोल पर अनिश्चितता नहीं रहनी चाहिए.” बोर्ड ने रोहित को सलाह दी है कि वे अपनी फिटनेस और प्रदर्शन पर ध्यान दें और भविष्य को लेकर हो रही अटकलों पर प्रतिक्रिया न दें.
फॉर्म और मैच फिटनेस पर चिंता
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेलने के करीब 7 महीने के लंबे ब्रेक के बाद रोहित-विराट टीम इंडिया से जुड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में दोनों दिग्गज बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. हालांकि, तीसरे वनडे में रोहित ने शतक तो विराट ने अर्धशतक लगाकर अपने लय में वापसी की थी. हालांकि, शुरुआती दो मुकाबलों में रन न आने से टीम प्रबंधन थोड़ा चिंतित है, खासकर तब जब वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खराब शुरुआत की गुंजाइश नहीं होती.
सूत्रों के अनुसार, मैनेजमेंट चाहता है कि रोहित T20 वर्ल्ड कप की तरह वनडे में भी आक्रामक अंदाज जारी रखें. वहीं, माना जा रहा है कि हाल के मैचों में रोहित ने जोखिम लेने से बचने की कोशिश की, जिसका असर टीम की शुरुआत पर पड़ा. कोहली और रोहित दोनों से उम्मीद की जाती है कि वे बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ बनकर युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे.
ये भी पढ़ें- ICC टूर्नामेंट के बीच क्रिकेटर ने की घटिया हरकत, महिला पर हमला कर फोन चुराने के लिए हुई 3 साल की जेल
घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि, बोर्ड चाहता है कि रोहित-विराट इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहते हुए भी पर्याप्त मैच प्रैक्टिस लें. इसके लिए BCCI उन्हें अगले महीने विजय हजारे ट्रॉफी खेलने की सलाह देने वाला है. बता दें कि, भारतीय टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलीगी. इसके बाद जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर अगली बड़ी वनडे सीरीज होगी.
अगर दोनों दिग्गज अपने फॉर्म में रहते हैं तो वो इन सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. फिलहाल ये दोनों दिग्गज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और फैंस को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- जीत से 3 रन दूर, फिर भी मैच हो गया रद्द… अंपायर के विवादित फैसले से प्लेयर्स दंग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
15 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
17 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
32 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
42 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines