हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों श्रेयस अय्यर ही बनेंगे भारत के अगले टी-20 कप्तान? यहां जान लें 3 कारण

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर भारत के अगले टी-20 कप्तान बनने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने वाली है.

विज्ञापन

Shreyas Iyer भारतीय टी-20 टीम में बड़ा फेरबदल होने वाला है. सूर्यकुमार यादव का कप्तानी से पत्ता साफ होने वाला है. रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या को कप्तानी से हटाए जाने की मुहर लग चुकी है. बस आधिकारिक ऐलान होना बाकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो श्रेयस अय्यर भारत के अगले टी-20 कप्तान होंगे. ऐसे में आइए जानते हैं वो 3 कारण जिसे श्रेयस अय्यर को अगला टी-20 कप्तान बनाया जा रहा है.

श्रेयस अय्यर ने किया साबित

श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2024 में वह अपनी कप्तानी में केकेआर को चैंपियन भी बना चुके हैं. इसके अलावा आईपीएल 2025 में वह अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं. हालांकि आरसीबी के सामने पंजाब को हार का सामना करना पड़ा था. श्रेयस अय्यर ने 93 आईपीएल मैच में कप्तानी की है. इस दौरान उन्होंने 55 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

आईपीएल 2026 में किया साबित

आईपीएल 2026 में भी वह अपनी कप्तानी का सबूत दे चुके हैं. पंजाब किंग्स को उन्होंने शुरुआती 6 मैच में जिताए थे. लेकिन अय्यर की खास बात ये है कि वह कप्तान के तौर पर रन भी बनाते हैं. पंजाब किंग्स के लिए उन्होंने साल 2025 में बतौर कप्तान 17 मैचों में 50.33 की औसत के साथ 604 रन बनाए हैं. इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उन्होंने रनों का अंबार लगाया.

विज्ञापन

 ये भी पढ़ें: IPL 2026 से रातों-रात सुपरस्टार बने ये 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रिंस यादव तक शामिल

हालिया फॉर्म भी बनी वजह

पंजाब किंग्स की ओर से इस सीजन अय्यर ने गजब का प्रदर्शन किया. उन्होंने इस सीजन 14 मैच खेलते हुए 55.33 की औसत के साथ 498 रन बनाए उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. उन्होंने आईपीएल करियर का पहला शतक भी इसी सीजन बनाया. अय्यर ने स्ट्राइक रेट के साथ भी खासा प्रभावित किया. उन्होंने 168.81 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों के रिटायरमेंट पर लगने वाली है नई शर्तें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola