भारतीय खिलाड़ियों के रिटायरमेंट पर लगने वाली है नई शर्तें, BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को कई खिलाड़ी रिटायरमेंट लेकर चूना लगा चुके हैं. ऐसे में अब इन खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई नया नियम लाने वाली है.

Cricket News (54)
1 / 6

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अब नया नियम लाने जा रही है. ये नियम भारतीय खिलाड़ियों की रिटायरनमेंट से जुड़ा है. कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने विदेशी लीगों में भाग लेने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया था. ऐसे में अब बीसीसीआई इस मामले में नया कानून लाने जा रही है.  

विज्ञापन

विदेशी लीग खेलने के लिए रिटायरमेंट ले रहे हैं खिलाड़ी

विदेशी लीग खेलने के लिए रिटायरमेंट ले रहे हैं खिलाड़ी2 / 6

कुछ भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग खेलने के लिए इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर देते हैं, क्योंकि नियम अनुसार रिटायरमेंट से पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग नहीं खेल सकता है. ये भी पढ़ें: IPL 2026 से रातों-रात सुपरस्टार बने ये 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रिंस यादव तक शामिल

विज्ञापन

विजय शंकर ताजा उदाहरण

विजय शंकर ताजा उदाहरण3 / 6

विजय शंकर इसका ताजा उदाहरण हैं. उन्होंने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. इसके बाद उन्होंने लंका प्रीमियर लीग के लिए अपना नाम दे दिया. उन्हें 2026 सीजन के लिए कैंडी रॉयल्स ने साइन कर लिया. ये भी पढ़ें: कप्तानी से क्यों हटाए जा रहे हैं सूर्यकुमार यादव? सामने आई 3 बड़ी वजह

ये खिलाड़ी भी कर चुके हैं ऐसा

ये खिलाड़ी भी कर चुके हैं ऐसा4 / 6

विजय से पहले दिनेश कार्तिक, युवराज सिंह, उन्मुक्त चंद, प्रवीण तांबे और इरफान पठान जैसे खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं, जिन्होंने विदेशी लीग खेलने के लिए रिटायरमेंट का फैसला किया था. अब बीसीसीआई इस मामले पर नया नियम बनाने जा रही है.

विज्ञापन

बीसीसीआई का मौजूदा नियम क्या है?

बीसीसीआई का मौजूदा नियम क्या है?5 / 6

मौजूदा नियम के मुताबिक किसी भी सक्रिय भारतीय क्रिकेटर, अंतरराष्ट्रीय हो, घरेलू हो या आईपीएल खिलाड़ी को विदेशी लीगों में भाग लेने की इजाजत नहीं है. अब देखना होगा कि बीसीसीआई इसपर क्या विचार करती है.

बोर्ड अहम मुद्दों पर करेगा विचार

बोर्ड अहम मुद्दों पर करेगा विचार6 / 6

इसके अलावा बैठक में बीसीसीआई मालदीव क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट फिजी से प्राप्त सहायता अनुरोधों पर भी चर्चा करेगी. बोर्ड के अधिकारी इन दोनों अंतरराष्ट्रीय बोर्डों को दी जा सकने वाली सहायता पर विचार करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन