IPL 2026 से रातों-रात सुपरस्टार बने ये 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रिंस यादव तक शामिल
आईपीएल 2026 में 5 युवा खिलाड़ी अब सुपरस्टार बन चुके हैं. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की वजह से अब ये खिलाड़ी सुपरस्टार बन गए हैं. लिस्ट में केवल युवा खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

आईपीएल 2026 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दुनिया को दीवाना बनाया. किसी खिलाड़ी ने बल्लेबाजी विभाग में शानदार प्रदर्शन किया तो कई खिलाड़ियों ने गेंदबाजी विभाग में अपना दमखम दिखाया. आईपीएल 2026 में 5 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और रातों-रात नई शोहरत हासिल कर ली.
साकिब हुसैन
2 / 6लिस्ट में पहला नाम साकिब हुसैन का आता है. 21 साल के इस गेंदबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शानदार गेंदबाजी की और विरोधी टीमों को खूब परेशान किया. साकिब को अब भारत के अलावा दुनिया में भी पहचान मिल चुकी है. बिहार से आने वाले साकिब ने 11 मैचों में 15 विकेट लेकर तहलका मचाया.
वैभव सूर्यवंशी
3 / 6वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने इस सीजन आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली. उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए. खास बात ये है कि इस सीजन उन्होंने 72 छक्के जड़कर इतिहास भी रच दिया.
प्रिंस यादव
4 / 6प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन किया और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी विभाग का जिम्मा अपने कंधों पर लिया. प्रिंस ने आईपीएल 2026 में अपनी तेज रफ्तार से खासा प्रभावित किया. उनका चयन भारतीय टीम के लिए भी किया गया है. उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट झटके.
कूपर कोनोली
5 / 6इस लिस्ट में एक नाम विदेशी खिलाड़ी का भी है. पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए कूपर कोनोली ने शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा पेशे किया. भारत में वह एक नए सुपरस्टार भी बन चुके हैं. इस सीजन उनके बल्ले से 14 मैच में 491 रन निकले. 22 साल के इस बल्लेबाज ने अब भारत में अपनी अलग पहचान बना ली है.
रसिख सलाम डार
6 / 6जम्मू कश्मीर से आने वाले रसिख सलाम डार ने आरसीबी के लिए इस सीजन गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने टीम के अनुभवी खिलाड़ी जोश हेजलवुड से भी अधिक विकेट लिए. उन्होंने 12 मैचों में हिस्सा लेते हुए 19 विकेट चटकाए. फाइनल में भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.