हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी, वजह है बेहद खास

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो चुकी है। पहला मैच 20 जून से खेला जा रहा है। दोनों टीमों के खिलाड़ी ब्लैक पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं।

विज्ञापन

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 20 जून से हेडिंग्ले लीड्स में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। हालांकि पहले टेस्ट मैच में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। आइए जानते हैं इसकी वजह।

काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी?

भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पहले टेस्ट मैच में ब्लैक पट्टी बांधकर उतरे हैं। दरअसल 12 जून को अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें 250 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई। मरने वालों में भारत के अलावा इंग्लैंड के भी नागरिक थे। इस घटना ने पूरी दुनिया को दुख में डाल दिया था। इस घटना के बाद भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पहली बार मैदान पर उतरे हैं। इसलिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी है।

साई सुदर्शन को मिला डेब्यू

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय दल में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था। हालांकि पहले मैच में केवल साई सुदर्शन को ही डेब्यू करने का मौका मिला। वह लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। साई ने पिछले साल ही भारत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। इसके अलावा इस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी अपने बल्ले से रनों की बारिश की है। साई आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 15 मैच में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था। इसके बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पिछले साल इंग्लैंड की सरजमीं पर काउंटी चैंपियनशिप में भी धमाल मचाया था।

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola