IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेला जा रहा है। 24 जून यानी आज मुकाबले का पांचवां दिन है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही आखिरी दिन अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। इंग्लैंड को जीत के लिए पांचवें दिन 350 रन बनाने हैं। जबकि भारत को मुकाबला जीतने के लिए 10 विकेट चटकाने होंगे। पांचवें दिन का खेल भारतीय समयानुसार 3:30 बजे दिन से शुरू हो चुका है। भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पांचवें दिन काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। आइए जानते हैं वजह…
भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी क्यों काली पट्टी बांधकर उतरे?
23 जून की रात भारत के पूर्व फिरकी गेंदबाज दिलीप दोषी ने इस दुनिया को छोड़ दिया। लंदन में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। भारत के लिए दोषी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से दी है। दिलीप दोषी के शोक में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी पांचवें दिन भी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं।
पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भी भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश में शहीद हुए लोगों के लिए भी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे। वहीं मैच के तीसरे दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे थे। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेविड सिड लॉरेंस का निधन हो गया था। इस वजह से तीसरे दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शोक जताते हुए काली पट्टी पहनी थी। यानी इस मैच के तीन दिन खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे।
दिलीप दोषी के करियर पर एक नजर
दिलीप ने भारत के लिए 33 टेस्ट मैच खेलते हुए 114 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा 15 वनडे मैच में उन्होंने 22 विकेट चटकाए थे। भारत के लिए उन्होंने 1979 में डेब्यू किया था। इसके अलावा आखिरी बार उन्होंने साल 1982 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनका करियर भारत के लिए छोटा है, लेकिन दमदार है।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
32 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
44 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
44 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines