हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

IND vs ENG: तीसरे दिन भी क्यों काली पट्टी पहनकर उतरे भारत-इंग्लैंड के खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स में जारी है। मुकाबले का आज तीसरा दिन है। हालांकि भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी ब्लैक पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच 20 जून से खेला जा रहा है। 22 जून यानी आज मुकाबले का तीसरा दिन है। पहले दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर काली पट्टी बांधी थी। वहीं तीसरे दिन भी दोनों टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

डेविड सिड लॉरेंस का हुआ निधन

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी डेविड सिड लॉरेंस का निधन हो गया। उन्होंने 61 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दिया। वह मोटर न्यूरॉन बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि इस बीमारी से उनकी जान चली गई। इस वजह से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने डेविड सिड लॉरेंस को श्रंद्धाजलि देने का फैसला किया है और यही वजह है कि भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे हैं।

कौन हैं डेविड सिड लॉरेंस?

लॉरेंस ने इंग्लैंड के लिए लंबा नहीं खेला है। वह चोट की वजह से अपनी देश की ओर से लंबी सेवाएं नहीं दे पाए। उन्होंने इंग्लैंड के लिए पहली बार साल 1988 में डेब्यू किया था। लॉरेंस ने इंग्लैंड के लिए 5 टेस्ट मैच में 60 रन बनाने के अलावा 18 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 वनडे मैच में 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। इंग्लैंड के लिए आखिरी बार उन्होंने साल 1992 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

विज्ञापन

हालांकि इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में लंबा खेला है। उन्होंने 185 फर्स्ट क्लास मैच में 1851 रन बनाने के अलावा 515 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा 113 लिस्ट A मैच में लॉरेंस ने 291 रन बनाने के अलावा 155 विकेट अपने नाम किए हैं।

ऐसा है मैच का हाल

भारत ने पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत की शतकीय पारी के दमपर 471 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। जिसके जवाब में इंग्लैंड 64.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 276 रन बना चुकी है। इंग्लैंड की ओर बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले ओली पोप शतक लगाकर आउट हुए।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola