IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन के पहले सेशन में भारतीय टीम 224 रनों पर सिमट गई, जिसके बाद इंग्लैंड को जैक क्रॉली और बेन डकेट ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी मैदान पर सफेद पट्टी अपने सिर पर पहनकर उतरे। हालांकि आमतौर पर खिलाड़ी ब्लैक पट्टी बांधकर मैदान पर उतरते हैं। लेकिन इस बार सफेद पट्टी इंग्लैंड के खिलाड़ी क्यों पहनकर उतरे हैं? आइए जानते हैं इसकी वजह।
सिर पर सफेट पट्टी बांधकर उतरे इंग्लैंड के खिलाड़ी
मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने अपने सिर पर सफेद पट्टी बांधी थी। दरअसल इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प का 4 अगस्त 2024 को निधन हो गया था। 1 अगस्त को उनके जन्मदिन के मौके पर जयंती मनाई गई। इस मौके पर इंग्लैंड की टीम मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सफेद पट्टी बांधकर उतरी और दिवंगत खिलाड़ी को श्रंद्धाजली अर्पित की।
कौन थें ग्राहम थोर्प?
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। उनका जन्म 1 अगस्त साल 1969 को सरे में हुआ था। 55 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। थोर्प ने इंग्लैंड के लिए 1993 में डेब्यू किया। अपने देश के लिए उन्होंने 100 टेस्ट मैच खेलते हुए 44.66 की औसत के साथ 6744 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक के साथ 39 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा 82 वनडे मैच में उन्होंने 37.18 की औसत के साथ 2380 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के लिए उन्होंने आखिरी बार साल 2005 में खेला था।
इंग्लैंड को मिली धमाकेदार शुरुआत
भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन करुण नायर ने बनाए। उन्होंने 109 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। जवाब में इंग्लैंड को धमाकेदार शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी निभाई।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
6 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
1 hr agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
9 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
10 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
10 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
11 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
11 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
12 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
13 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines