Who is Tom Haines: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत A और इंग्लैंड लायंस के बीच 2 मैचों की 4 दिवसीय टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 30 मई से खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने करुण नायर की डबल सेंचुरी के दम पर 557 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड लायंस की ओर से सलामी बल्लेबाज टॉम हेन्स ने शतक जड़ दिया। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और इंडिया A के गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा दिए।
टॉम हेन्स ने खेली धांसू पारी
टॉम हेन्स, 176 गेंदों में 115 रनों की शानदार पारी खेलकर नाबाद हैं। वह, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर डटे हुए हैं। अपनी पारी के दौरान हेन्स ने 12 चौके अपने नाम किए। भारत A के लगभग सभी गेंदबाजों के आगे हेन्स ने धैर्य बनाए रखा और बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया। उनकी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड लायंस 2 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना चुकी है। हेन्स के अलावा मैक्स होल्डन भी 85 रनों की शानदार पारी खेलकर नाबाद हैं। तीसरे दिन वह भी शतक बनाना चाहेंगे। फिलहाल इंग्लैंड 285 रनों से पीछे है। हेन्स की शतकीय पारी उन्हें इंग्लैंड नेशनल टीम में जगह दे सकती है।
कौन है ये खिलाड़ी?
26 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉम हेन्स ने अब तक इंग्लैंड नेशनल क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। अब तक खेले गए 80 फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने 39.12 की औसत के साथ 14 शतक और 23 अर्धशतक के दम पर 5243 रन बनाए हैं। वहीं 23 लिस्ट A मैच में उन्होंने 41. 08 की औसत के साथ 945 रन बनाए हैं। 4 टी-20 मैच में उन्होंने 52 रन बनाए हैं।
घरेलू टूर्नामेंट में हेन्स ससेक्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह ससेक्स की ओर से अंडर-13, अंडर-14, अंडर-15 और अंडर-17 में भी प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। साल 2016 में उन्होंने ससेक्स सीनियर टीम के लिए पहली बार डेब्यू किया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
22 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
44 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines