हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Lionel Messi: क्या FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे मेसी? जानें कब और किसके खिलाफ उतरेंगे मैदान पर

Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और फैंस लियोनल मेसी को एक्शन में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार हैं. 2022 फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान मेसी एक बार फिर विश्व कप में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. यहां जानिए मेसी फीफा वर्ल्ड कप में कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे?

विज्ञापन
Lionel Messi

FIFA World Cup 2026, Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और हर तरफ फुटबॉल का खुमार देखने को मिल रहा है. फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे और कई स्टार फुटबॉलर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. हालांकि, फुटबॉल के इस महाकुंभ के बीच दुनियाभर के फैंस अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर और दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी को एक्शन में देखने को बेताब हैं. फैंस के मन में यही सवाल है कि मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे?

क्या FIFA वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे मेसी?

कतर में खेले गए 2022 फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर धमाल मचाते नजर आएंगे. 39 साल के मेसी 2026 वर्ल्ड कप के लिए घोषित अर्जेंटीना की 26 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं और खेलने के लिए बिल्कुल फिट हैं. मेसी हाल ही में मई के आखिर में हुई बाईं हैमस्ट्रिंग मांसपेशी की थकान (Hamstring Fatigue) से उबर चुके हैं.

वह अर्जेंटीना के लिए मैदान पर उतरे और आइसलैंड के खिलाफ 3-0 से मिली वार्म-अप जीत में उन्होंने एक पेनल्टी गोल भी किया. यानी मेसी एक बार फिर वर्ल्ड कप में उतरने के लिए तैयार हैं. वह रिकॉर्ड छठी बार फीफा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं और उनके पास अब लगातार दो विश्व कप खिताब जीतने वाले पहले कप्तान बनने का मौका है.

विज्ञापन

कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे मेसी?

मेसी की टीम अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप J में है, जहां उनके साथ अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन जैसी टीमें मौजूद हैं. भारतीय समयानुसार, मेसी पहली बार 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले में एक्शन में दिखेंगे. यह मैच यूएसए के एरोहेड स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद अर्जेंटीना का दूसरा मैच 22 जून को ऑस्ट्रिया से होगा और उसका आखिरी ग्रुप मैच 27 जून को जॉर्डन के साथ होगा.

ये भी पढ़ें- IND A vs SL A: अंपायर ने क्यों काटे टीम इंडिया के 10 रन? विप्रज निगम की ये गलती टीम को पड़ी भारी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना का शेड्यूल

तारीख मुकाबलास्टेडियम / स्थान
16 जून, 2026अर्जेंटीना बनाम अल्जीरियाकंसास सिटी स्टेडियम
22 जून, 2026अर्जेंटीना बनाम ऑस्ट्रियाडलास स्टेडियम
27 जून, 2026अर्जेंटीना बनाम जॉर्डनडलास स्टेडियम

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, क्या भारतीय मूल के खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola