---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND A vs SL A: अंपायर ने क्यों काटे टीम इंडिया के 10 रन? विप्रज निगम की ये गलती टीम को पड़ी भारी

IND A vs SL A: श्रीलंका में जारी ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने हैं. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 265 रन पर सिमट गई. वहीं, अंपायर ने भारत के ऊपर 10 रन की पेनल्टी भी लगा दी. विप्रज निगम की लापरवाही की वजह से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा.

---विज्ञापन---

India A vs Sri Lanka A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही वनडे ट्राई-नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले में भारतीय टीम की बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई. भारत ने महज 143 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल समय में बल्लेबाजी करने उतरे विप्रज निगम ने सूर्यांश शेडगे के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों ने बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

सुर्यांश ने 72 रन बनाए, जबकि विप्रज ने 51 रन जोड़े. दोनों ने 8 विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की, जिसके दम पर भारतीय टीम 265 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही. हालांकि, इस दौरान विप्रज की एक गलती टीम को भारी पड़ गई और अंपायर ने भारत के स्कोर से 10 रन काट लिए. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

---विज्ञापन---

इंडिया ए पर क्यों लगी 10 रन की पेनल्टी?

दरअसल, 35वें और 37वें ओवर के दौरान अंपायर ने भारत के स्कोर में से 5-5 रन काट लिए और टीम को कुल 10 रन का नुकसान उठाना पड़ा. ऐसे समय में जब बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, यह पेनल्टी भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुई. विप्रज निगम को बल्लेबाजी के दौरान कई बार अंपायरों ने पिच के बीच वाले संरक्षित क्षेत्र (Protected Area) में दौड़ने से मना किया था. उन्हें इस संबंध में अंतिम चेतावनी भी दी गई थी. इसके बावजूद 35वें ओवर में उन्होंने दोबारा वही गलती दोहराई, जिसके बाद अंपायर ने नियमों के तहत भारतीय टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी.

मामला यहीं नहीं रुका और 37वें ओवर में विप्रज एक बार फिर संरक्षित क्षेत्र में दौड़ते हुए नजर आए, जिसके चलते अंपायर ने दूसरी बार भी 5 रन की पेनल्टी दे दी. इस तरह श्रीलंका ए को बिना कुछ किए कुल 10 अतिरिक्त रन मिल गए और भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ गईं. नियम के मुताबिक, बल्लेबाजों को पिच के बीच से दौड़ने की अनुमति नहीं होती है, क्योंकि इससे विकेट खराब होने की संभावना बनी रहती है.

---विज्ञापन---

श्रीलंका पर भी लगी 5 रन की पेनल्टी

इससे पहले भारतीय टीम को मैच के दौरान 5 रन का फायदा मिला था. दरअसल, 16वें ओवर की चौथी गेंद वाइड रही, जो विकेटकीपर के हाथों से निकलकर हेलमेट से जा टकराई. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक भारत के खाते में 5 अतिरिक्त रन जोड़ दिए गए.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

वैभव सूर्यवंशी का फिर नहीं चला बल्ला

इस मुकाबले में भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल सकी और 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस मैच में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 14 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. वैभव अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना सके. वैभव के अलावा, प्रभसिमरन सिंह (11), कप्तान तिलक वर्मा (23) और ऋतुराज गायकवाड़ (37) भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए. वहीं, मध्यक्रम में आयुष बडोनी और निशांत सिंधू से भी टीम को बड़ी पारी की दरकार थी, लेकिन दोनों बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके.

---विज्ञापन---

एक समय टीम मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर पारी को संभाला. सूर्यांश ने 72 रन बनाए, जबकि विप्रज ने 51 रनों का अहम योगदान दिया. वहीं, श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज और विजयकांत व्यासकांत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए.

ये भी पढ़ें- WI vs SL: रदरफोर्ड-होल्डर ने बल्ले से मचाई तबाही, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत

First published on: Jun 15, 2026 02:40 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola