Sourav Ganguly: सौरव गांगुली की गिनती भारत के महान बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम इंडिया को कई मैच जिताएं हैं। वहीं, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्ही की कप्तानी में टीम इंडिया 1983 के बाद 2003 में वर्ल्डकप के फाइनल तक आई थी। इसके अलावा टीम इंडिया विदेशों में भी टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है। आज हम आप को सौरव गांगुली की कप्तानी का नहीं बल्कि उनकी बल्लेबाजी का एक किस्सा बताने वाले हैं। इसमें औरव गांगुली के शॉट की वजह से एक फैन चोटिल हो गया था।
गांगुली ने कर दिया था बुजुर्ग शख्स को किया घायल
23 अगस्त 2002 को भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले टेस्ट चल रहा था। इस मैच के दूसरे दिन गांगुली ने एक जोरदार छक्का मारा था। उनका ये शॉट एक बुजुर्ग क्रिकेट फैन को जाकर लग गया था। दादा का ये शॉट इतना जोरदार था कि फैन के सिर से खून निकलने लगा था। इस मैच में दादा नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने आए थे। इस दौरान उन्होंने 128 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के लगाए थे। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को इस मैच में पारी और 46 रन से हराया था।
NZ vs SL: कीवियों के खिलाफ गरजे दिनेश चांदीमल, 16वां शतक जड़ दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह
कुछ ऐसा रहा है करियर
वहीं, अगर सौरव गांगुली के करियर की बात करें तो उन्होंने अपना डेब्यू 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार शतक बनाया था। उन्होंने भारत के लिए 49 टेस्ट और 147 वनडे मैचों में कप्तानी भी की है। अगर उनके टेस्ट करियर की बात करें तो सौरव गांगुली ने अपने करियर में 113 टेस्ट मैचों में 42.14 की औसत से 7213 रन बनाए हैं। अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 16 शतक और 35 अर्धशतक बनाए हैं।
वनडे क्रिकेट में गांगुली का रिकॉर्ड और ज्यादा अच्छा रहा है। उन्होंने 311 वनडे मैचों में 41.02 की औसत से 11363 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक बनाए हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2001 (श्रीलंका) और 2003 वर्ल्ड कप (दक्षिण अफ्रीका) के फाइनल में पहुंची थी। इसके अलावा भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में नेट वेस्ट सीरीज भी जीती थी। उन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान रिटायरमेंट लिया था।
IPL 2025: क्या अगले साल भी गुजरात टाइटंस के हेड कोच बने रहेंगे आशीष नेहरा? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
34 mins agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
45 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines