Gautam Gambhir-Manoj Tiwari: मनोज तिवारी और टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के बीच लड़ाई खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी अपने कई इंटरव्यू में गौतम गंभीर की आलोचना कर चुके हैं। इसी कड़ी में सभी के मन में ये सवाल जरूर आ रहा है कि दोनों खिलाड़ी के बीच ये विवाद कब शुरू हुआ था। इस जवाब का जवाब अब खुद मनोज तिवारी ने दिया है। उन्होंने बताया है कि किस वजह से उनकी और गौतम गंभीर के बीच लड़ाई हुई थी।
मनोज तिवारी ने बताया पूरा किस्सा
लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, “गंभीर की खुन्नस की वजह से 2015 रणजी मैच में उनकी लड़ाई हुई थी क्योंकि आईपीएल सीजन 2013 के एक मैच के दौरान उनकी गंभीर से लड़ाई हो गई थी। ” उन्होंने कहा, “वो मुझसे पहले ही लड़ चुके थे क्योंकि KKR में उनसे पहली लड़ाई हुई थी। मेरा टीम में बल्लेबाजी क्रम लगातार नीचे हो रहा था और इस दौरान टीम इंडिया में भी मेरी जगह पक्की नहीं थी। मैं सबकी नजर में आता था। जो भी विदेशी टीम भारत खेलने आती थी, उनके खिलाफ मुझे मौका मिलता था। इसी तरह के एक मैच में मैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाइएस्ट स्कोरर था। मैंने 129 रन बनाए थे और उन्होंने 105 बनाए थे। इस मैच में भी वो मेरे से लड़ गए थे।”
उन्होंने आगे कहा, “पारी खत्म होने के बाद हमें फील्डिंग पर जाना था। संसक्रीम लगा रहा था तो अचानक से वो भड़क गए। उन्होंने मेरे से कहा कि क्या कर रहा है तू चल जल्दी नीचे चल।”
इस खिलाड़ी की वजह से रुक गई थी लड़ाई
इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि 2013 में आईपीएल मैच के दौरान भी लड़ाई हुई थी। उन्होंने कहा, “इस अनबन के बाद से मैं काफी ज्यादा निराश था। ईडन गार्डन्स में एक मैच के दौरान पारी खत्म होने के बाद मैं जैसे ही वाशरूम गया, वो मेरे पीछे आ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेरा ये एटीट्यूड नहीं चलेगा। मैं ऐसा कर दूंगा कि तुझे कभी नहीं खिलाऊंगा। इस पर मुझे गुस्सा आ गया और मैंने कहा कि गौती भाई ये नहीं चलेगा। इस दौरान बीच में वसीम अकरम आ गए और मैं रुक गया था, वरना उस दिन तो हाथापाई हो जाती।”
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
17 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines