2 दिन, 11 घंटे, फॉलोऑन मिलने के बाद गौतम गंभीर ने ऐसे बचाई थी भारत की 'इज्जत'

Gautam Gambhir: साल 2009 में गौतम गंभीर ने ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 11 घंटे बल्लेबाजी कर टीम इंडिया की लाज बचाई थी।

Team India (8)

Gautam Gambhir: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने संघर्ष भरी बल्लेबाजी की। अंत में भारतीय गेंदबाजों ने मोर्चा संभाला और भारत को फॉलोऑन से बचा लिया। भारत को इस मैच में फॉलोऑन बचाने के लिए 244 रनों की दरकार थी।

विज्ञापन

आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह ने इस मुश्किल टास्क को पार कर लिया। भारत को फॉलोऑन से बचता देख गौतम गंभीर ड्रेसिंग रूम में काफी खुश हुए, जिसका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि कभी गंभीर ने फॉलोऑन मिलने के बाद भी टीम इंडिया की लाज बचाने के लिए 11 घंटे बल्लेबाजी की थी।

विज्ञापन

गौतम गंभीर ने जब भारत की लाज बचाई

साल था 2009, भारतीय टीम वीरेंद्र सहवाग की अगुवाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा मैच खेल रही थी। मुकाबला नेपियर में खेला जा रहा था। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 619/9 रन बनाकर भारत का हौसला पहले ही पस्त कर दिया था। कीवी टीम की ओर से तीन खिलाड़ियों ने शतक जमाया। रॉस टेलर ने 151 रनों की शानदार पारी खेली थी, जबकि जेसी राइडर ने दोहरा शतक जमाया था और 201 रन बनाए थे। वहीं ब्रेंडन मैंकुलम ने भी 115 रनों का योगदान दिया था। भारतीय टीम इस मैच में फॉलोऑन बचाने में असफल रही।

टीम इंडिया 305 रनों पर सिमट गई। हालांकि इसके बाद कीवी टीम के कप्तान डेनियल विटोरी ने फॉलोऑन की मांग की, जिसके बाद भारत को फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। हालांकि दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना दम खम दिखाया। खासकर गौतम गंभीर ने। उन्होंने 436 गेंदें खेलकर 137 रनों की संयम भरी पारी खेली और मुकाबला ड्रॉ कराने में सबसे अहम भूमिका निभाई। गौतम ने इस मैच में 11 घंटे बल्लेबाजी कर विरोधी टीम के होश उड़ा दिए थे। उनके अलावा वीवीएस लक्ष्मण ने 124 रन बनाए थे। गंभीर की ऐतिहासिक पारी आज भी भारतीय इतिहास के पन्नों में अमर है।

विज्ञापन

भारत की हालत पस्त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में भारतीय टीम को पांचवें दिन शानदार खेल दिखाना होगा। कम से कम भारतीय टीम को कोच गौतम गंभीर की उस पारी को याद करना होगा, जो उन्होंने साल 2009 में न्यूजीलैंड दौरे पर खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 445 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 252/9 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ