Champions Trophy 2025: हाल में ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट्स में कहा गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल का वेन्यू भारत के क्वालीफिकेशन के हिसाब से दुबई में हो सकता है। इसी बीच PCB ने इस रिपोर्ट को लेकर बयान जारी किया है।
PCB ने रिपोर्ट पर कही ये बात
इस रिपोर्ट पर पीसीबी के प्रवक्ता ने कहा, “इन खबरों में कोई सच्चाई नही है कि चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल पाकिस्तान के बाहर हो सकता है। हम टूर्नामेंट की सभी तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की एक यादगार मेजबानी करे।”
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी के मैच लाहौर, रावलपिंडी और कराची में खेल जाएंगे। लाहौर में सबसे ज्यादा मैच होंगे। यहां पर फाइनल के साथ सात मैच होंगे जबकि कराची का नेशनल स्टेडियम में ओपनिंग मैच और एक सेमीफाइनल होगा। वहीं, रावलपिंडी में सेमीफाइनल सहित पांच मुकाबले खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- ICC Rankings में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, जडेजा पहले तो हार्दिक ने लगाई लंबी छलांग
ICC की तरफ से नहीं आया कोई बयान
आईसीसी ने आयोजन स्थल में किसी बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी 2023 एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल पर हो सकता है। एशिया कप 2023 में भारत ने फाइनल सहित अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।
2008 के बाद भारत ने आखिरी बार खेला था पाकिस्तान में कोई मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के समय में रिश्ते अच्छे नहीं रहे हैं। भारत ने आखिरी बार पाकिस्तान में कोई मैच जुलाई 2008 में खेला था। तब एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में हुआ। वहीं, पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने को लेकर बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि भारत सरकार से बात करने के बाद ही वो कोई फैसला लेंगे।
ये भी पढ़ें:- PAK vs ENG: रोके नहीं रुक रहे जो रूट, गावस्कर-लारा का बड़ा रिकॉर्ड किया चकनाचूर
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines