हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कितनी है रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज की नेटवर्थ? विरासत में मिली है राजनीति

Priya Saroj Networth: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आइए जानते हैं कि प्रिया सरोज की नेटवर्थ कितनी है?

विज्ञापन

Rinku Singh: भारतीय स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू सिंह का नाम समाजवार्दी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज के साथ जुड़ चुका है। प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से चुनाव लड़ा और बीजेपी को हरा कर सबसे युवा सांसद भी बनीं। ऐसे में आइए जानते हैं प्रिया सरोज की नेटवर्थ कितनी है?

प्रिया सरोज ने बीपी सरोज को दी मात

समाजवार्दी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में मछलीशहर सीट से प्रिया सरोज पर भरोसा जताया था। उन्होंने भी चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और बीजेपी के दिग्गज उम्मीदवार बीपी सरोज को मात देकर सांसद भवन पहुंची। चुनाव में प्रिया को 4 लाख 51 हजार 292 वोट मिले थे। जबकि बीपी सरोज को 4 लाख 15 हजार 292 वोट मिले। प्रिया ने 35 हजार 850 वोटों से चुनाव जीता था। प्रिया सरोज को विरासत में राजनीति मिली है। उनके पिता तूफानी सरोज ने तीन बार मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था। उन्होंने 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई थी। अब उनकी विरासत को बेटी प्रिया सरोज आगे बढ़ा रही हैं।

प्रिया सरोज की नेटवर्थ

प्रिया सरोज ने साल 2022 में कानून की पढ़ाई पूरी की थी। साल 2024 में दायर किए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास 11 लाख 25 हजार 719 रुपये की संपत्ति है। उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं हैं। वहीं प्रिया पर दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रिया ने दिल्ली विश्वविधालय से बीए की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उच्छ शिक्षा के लिए नोएडा स्थित एमिटी विश्वविधालय का रुख किया, जहां से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन

रिंकू सिंह की बनेंगी दुल्हनिया

25 साल में सांसद बनने वाली प्रिया सरोज अब भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की दुल्हनिया बनने वाली हैं। हालांकि अब तक शादी की तारीख तय नहीं हुई है। वहीं रिंकू की बात करें तो वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। रिंकू लगातार भारतीय टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: पहले मैच में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, स्टार खिलाड़ी पर लटकी तलवार

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola