Champions Trophy 2025: पहले मैच में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, स्टार खिलाड़ी पर लटकी तलवार

Champions Trophy 2025: भारत पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रकार की प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है।

Team India (7)

Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान रोहित शर्मा संभालंगे। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। दुबई की कंडिशन को देखते हुए टीम इंडिया को चुना गया है। भारतीय टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कप्तान रोहित शर्मा किन खिलाड़ियो को लेकर मैदान पर उतर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया पहले मुकाबले को जीतकर अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेगी। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल नजर आ सकते हैं। दोनों बल्लेबाज वनडे में भारत के लिए कई साल से ओपन कर रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 में भी दोनों का बोलबाला देखने को मिला था। हालांकि स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का पत्ता पहले मैच से साफ हो सकता है।

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल

नंबर 3 पर विराट कोहली मोर्चा संभाल सकते हैं। वनडे में विराट नंबर 3 पर ही खेलना पसंद करते हैं। इस स्थान पर खेलते हुए किंग कोहली ने रनों का अंबार भी लगाया है। उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या नजर आ सकते हैं। हार्दिक का हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा उन्हें बल्लेबाजी में अधिक मौका देना चाहेंगे।

इन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की उम्मीद है। इन खिलाड़ियों ने अपनी हालिया फॉर्म से खासा प्रभावित किया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह मोर्चा संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

पहले मैच के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह,  रवींद्र जडेजा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ