Virat Kohli: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली से आरसीबी फैन्स को बड़ी और धमाकेदार पारी की उम्मीद थी। उम्मीद थी कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में कोहली एक और विराट पारी खेलेंगे। हालांकि, हुआ इसका ठीक उल्टा। विराट 35 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 43 रन ही बना सके। अपनी इस पारी में कोहली एक सिक्स तक नहीं लगा सके। 35 गेंदों में विराट सिर्फ तीन ही चौके लगा सके और फाइनल जैसे मैच में उनके बल्ले से सिर्फ 3 चौके निकले। कोहली की धीमी पारी का दबाव बाकी बल्लेबाजों पर भी पड़ा और रनरेट बढ़ाने के चक्कर में कई बैटर पवेलियन लौट गए।
कोहली की यह कैसी पारी?
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को फिल सॉल्ट ने धमाकेदार शुरुआत दी और पहले ही ओवर में 13 रन ठोक डाले। सॉल्ट ने 8 गेंदों में ही 16 रन ठोक डाले। हालांकि, जेमिसन ने सॉल्ट की पारी का अंत कर दिया। सॉल्ट के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली से बड़ी और धांसू पारी की उम्मीद थी। मगर कोहली तो अहमदाबाद में एक-एक रन के लिए तरसते हुए नजर आए। विराट फाइनल जैसे बड़े मैच में एक-एक बाउंड्री लगाने के लिए तरसते हुए दिखाई दिए।
पावरप्ले के अंदर कोहली के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला। 35 गेंदों का सामना करने के बाद कोहली के बल्ले से सिर्फ 43 रन निकले। 30 से ज्यादा गेंद खेलने के बावजूद विराट का स्ट्राइक रेट महज 122 का रहा। 5 से ज्यादा ओवर खेलकर भी कोहली सिर्फ तीन ही चौके लगा सके।
कोहली की वजह से बना बाकी बैटर्स पर दबाव
विराट कोहली की धीमी पारी का दबाव आरसीबी के बाकी बल्लेबाजों पर भी पड़ा। विराट के क्रीज पर रहते हुए मयंक अग्रवाल रनरेट बढ़ाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। ऐसा ही कुछ हाल रजत पाटीदार का भी रहा। विराट की स्लो बैटिंग के कारण रजत पर बड़ा शॉट लगाने का प्रेशर बढ़ा। आरसीबी के कप्तान ने कुछ दमदार शॉट भी लगाए, लेकिन वह बड़ा शॉट लगाने की फिराक में ही 26 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। 35 गेंदें खेलने के बाद कोहली से यह उम्मीद थी कि वह अंत तक कम से कम क्रीज पर खड़े रहें, लेकिन विराट वो भी नहीं कर सके। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि कोहली की यह पारी आरसीबी को खिताबी मुकाबले में कितनी भारी पड़ती है।
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
20 mins agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
28 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
1 hr agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
1 hr agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
3 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines