Virat Kohli: दुनियाभर के फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, जहां पाकिस्तान में 19 फरवरी से चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में सबकी निगाहें एक बार फिर से दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली पर होंगी, जो इस मेगा इवेंट में खेलने वाले सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दु्बई इंटरनेशनल स्टेडियम में करेगी। इस मैच में विराट जैसे ही खेलने उतरेंगे, वैसे ही उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो जाएगा।
दरअसल विराट अब तक तीन चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग ले चुके हैं। विराट दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ उतरते ही सबसे ज्यादा चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने का रिकॉर्ड बना देंगे। विराट ने सबसे पहले 2009 चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग लिया था, जहां उन्होंने तीन मैचों में 95 रन बनाए थे। इसके बाद वो 2013 में उस विनिंग भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे, जिसने इंग्लैंड को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा किया था। इस जीत ने टीम पर कोहली के बढ़ते प्रभाव को उजागर किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी भविष्य की सफलताओं का रास्ता दिखाया।
यह भी पढ़ें: ‘बुमराह के ना होने से नहीं पड़ेगा फर्क…’ टीम इंडिया जीतेगी चैंपियंस ट्रॉफी! बड़ी बात कह गए BCCI के नए सचिव
विराट का जमकर चला था चैम्पियंस ट्रॉफी मे बल्ला
कोहली ने बारिश से प्रभावित फाइनल में मैच जिताऊ 43 रनों की पारी खेली। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 58.66 की औसत से 176 रन बनाए। विराट आखिरी बार 2017 चैम्पिंयस ट्रॉफी में दिखे थे। इस टूर्नामेंट में कोहली ने पहली बार किसी आईसीसी इवेंट में कप्तान की भूमिका निभाई। उन्होंने भारत को फाइनल तक पहुंचाया, जहां उसे चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के हाथों 180 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कोहली की कप्तानी का हुनर पूरे टूर्नामेंट में देखने को मिला, जहां उन्होंने 129 की औसत से 258 रन बनाए।
ओवरऑल बात करें तो कोहली ने अपने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी करियर में 13 मैच खेले हैं और 12 पारियों में 529 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 96 रन है, जबकि बल्लेबाजी औसत 88.16 है। उन्होंने टूर्नामेंट में पांच फिफ्टी जड़ी हैं, लेकिन कोई शतक नहीं बनाया है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का टीम मैनेजमेंट ही कर रहा बाबर आजम को बर्बाद? बंद करो एक्सपेरिमेंट! मोहम्मद आमिर ने दी काम की सलाह
संबंधित खबरें
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
46 mins agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
3 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines