हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 Final: आरसीबी के चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोने लगे Virat Kohli, खत्म हुआ 17 साल का वो लंबा इंतजार

Virat Kohli Crying: आरसीबी आईपीएल 2025 की चैंपियन बन गई है। टीम के खिताब जीतने के साथ ही कोहली बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोने लगे।

विज्ञापन
Virat Kohli

Virat Kohli Crying: वो 17 साल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराने के साथ ही आईपीएल की ट्रॉफी पर पहली बार कब्जा जमा लिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीतने के साथ ही विराट कोहली अपने आंसू को नहीं रोक सके। कोहली मैच खत्म होने से दो से तीन गेंद पहले ही किसी बच्चे की तरह फूट-फूटकर रोने लगे। आखिरी गेंद होने के साथ ही कोहली बीच मैदान पर घुटने के बल बैठ गए और सिर नीचे रखकर बुरी तरह से रोने लगे। पंजाब किंग्स लक्ष्य से 6 रन दूर रह गई। कोहली ने खिताबी मुकाबले में बल्ले से 43 रनों का योगदान दिया।

बच्चों की तरह रोने लगे कोहली

आखिरी ओवर में पंजाब किंग्स को जीत के लिए 29 रनों की दरकार थी। ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। इसके बाद हेजलवुड ने दूसरी गेंद पर डॉट डाली और इस बॉल के साथ ही यह तय हो गया कि आरसीबी आईपीएल 2025 की चैंपियन बनेगी। आरसीबी के चैंपियन बनने पर मुहर लगने के साथ ही विराट कोहली अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। कोहली किसी छोटे बच्चे की तरह फूट-फूटकर रोने लगे। मैच खत्म होते ही विराट घुटने के बल बैठ गए और अपना सिर मैदान पर रखकर काफी देर तक रोए। आरसीबी के बाकी प्लेयर्स ने कोहली को चुप कराया और इसके बाद पूरा आरसीबी खेमा जीत के जश्न में डूब गया।

विज्ञापन

आरसीबी बनी चैंपियन

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 190 रन लगाए। टीम की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि रजत पाटीदार ने 26 रनों का योगदान दिया। 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 184 रन ही बना सकी। शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 61 रन जड़े, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। आरसीबी के लिए आखिरकार 17 साल का वो लंबा इंतजार खत्म हो गया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola