Virat Kohli: विराट कोहली साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं और आरसीबी की बैटिंग लाइनअप की अहम कड़ी हैं। एक बार क्रीज पर सेट होने के बाद उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम आईपीएल में 8000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। कोहली आरसीबी के कप्तान भी रह चुके हैं।
बाबर को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका
विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेली थीं। अगर वह अपनी यही फॉर्म आईपीएल 2025 में भी बरकरार रखते हैं, तो उनके पास बाबर आजम को पीछे छोड़ने का शानदार मौका होगा।
फिलहाल, कोहली के नाम टी20 क्रिकेट में 9 शतक दर्ज हैं, जबकि बाबर आजम 11 शतक लगा चुके हैं। यदि कोहली आईपीएल 2025 में तीन शतक लगाने में सफल होते हैं, तो वे बाबर को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। इस सूची में टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 22 शतक लगाए हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल- 22 शतक
- बाबर आजम- 11 शतक
- विराट कोहली- 9 शतक
- माइकल क्लिंजर-8 शतक
- राइली रूसो- 8 शतक
- आरोन फिंच-8 शतक
- डेविड वॉर्नर-8 शतक
- जोस बटलर-8 शतक
- रोहित शर्मा-8 शतक
आईपीएल में जड़ चुके हैं 8 शतक
विराट कोहली को बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जो आईपीएल में 2008 से लगातार एक ही टीम, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), से खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल के 252 मैचों में कुल 8004 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 55 अर्धशतक शामिल हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
38 mins agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
8 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
9 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
10 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
11 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
12 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines