Virat Kohli: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा सेमीफाइनल में भी रन मशीन के बल्ले से बेहतरीन अर्धशतक निकला। अब फाइनल में विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ भिड़ने के लिए तैयार हैं। हालांकि विराट कोहली पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। कोहली सिर्फ 5 रन दूर हैं।
विराट कोहली तोड़ेंगे बड़ा रिकॉर्ड?
विराट कोहली ने अब तक अपने वनडे करियर में दो विश्व कप फाइनल और 2 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेला है, जिसमें वनडे विश्व कप 2011 और 2023 फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी में 2013 और 2017 फाइनल शामिल है। ऐसे में अब तक उन्होंने अपने वनडे करियर के 4 आईसीसी फाइनल मैच में 34.25 की औसत के साथ 137 रन बनाए हैं। इस दौरान किंग कोहली ने एक अर्धशतक भी जमाया है। फिलहाल विराट कोहली भारत की ओर से आईसीसी वनडे फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इस कड़ी में वह सौरव गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ तोड़ सकते हैं, जिनके नाम आईसीसी वनडे फाइनल्स में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। दादा ने 4 आईसीसी वनडे फाइनल्स में 141 रन बनाए हैं। विराट, गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 5 रन दूर हैं।
शानदार फॉर्म में कोहली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली ने पहले मैच में 22 और पाकिस्तान के खिलाफ 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 11 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 84 रन बनाए हैं।
ICC वनडे फाइनल्स (वर्ल्ड कप+ चैंपियंस ट्रॉफी) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
सौरव गांगुली- 141 रन
विराट कोहली- 137 रन
वीरेंद्र सहवाग- 120 रन
सचिन तेंदुलकर- 98 रन
गौतम गंभीर- 97 रन
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई ये टीम, Points Table में हुआ बदलाव
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
50 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines