Paris Olympics: विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। ओलंपिक के इतिहास में वह पहली महिला पहलवान बन गई हैं, जिन्होंने फाइनल में जगह बनाई है। एक दिन में तीसरी बाउट के लिए उतरी विनेश फोगाट को देख कर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि उन पर थकान हावी है। बेहद ही आराम से विनेश फोगाट ने 5-0 से क्यूबा की पहलवान Yusneylys Guzmán Lopez को 5-0 से हरा दिया। जैसे ही विनेश के मैच का टाइम खत्म हुआ, उनके चेहरे पर मुस्कान खिल उठी। वहीं दूसरी ओर उनके कोच अपने आंसू नहीं रोक पाए।
हंगरी के वोलर अकोस साल 2018 से विनेश के साथ हैं। कड़ी ट्रेनिंग के लिए विनेश हंगरी के शिविर में गई थीं, जहां उन्होंने ट्रेनिंग ली और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश की। विनेश के सामने दिक्कत यह थी कि कम वजन की श्रेणी होने की वजह से उन्हें फास्ट अटैक का सामना करना पड़ता था। यह कमी उन्हें अक्सर बड़े मौकों पर भारी पड़त रही थी। लेकिन अकोस की निगरानी में उन्होंने अपनी इस कमी को दूर करने की कोशिश की और अपनी तकनीक में बदलाव किया।
कोच के साथ जीता मैड्रिड में गोल्ड
विनेश ने जब अपनी तकनीक में बदलाव किया तो उसके बाद उन्हें सफलता मिलने लगी। मैड्रिड में स्पेनिश ग्रां प्रिक्स में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। एशियन गेम्स में अकोस उनके साथ नहीं थे, लेकिन उन्होंने गोल्ड जीता।
एक दिन में 3 मैच जीते
विनेश फोगाट के लिए आज का दिन काफी बिजी रहा। उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में पहला ही मुकाबला दुनिया की नंबर एक पहलवान यूई सासाकी को हरा दिया। यूई सासाकी चार की बार की वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं और ओलंपिक में भी गोल्ड मेडल जीत चुकी थीं। मगर विनेश ने पेरिस ओलंपिक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हरा दिया। अब सेमीफाइनल में उन्होंने क्यूबा की पहलवान को हराकर इतिहास रच दिया।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट की दमदार जीत पर झूमा पूरा देश, वीडियो में देखें रोमांचक पल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines