हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

12 मैच, 486 रन, 43 छक्के! IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी बना चुके हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, अब खतरे में क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है और अब तक खेले 12 मैचों में 486 रन बना चुके हैं. इसी के साथ वैभव इस सीजन अब तक 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं और अब उनके निशाने पर क्रिस गेल महारिकॉर्ड है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi Records: आईपीएल 2026 में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर गरज रहा है और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. वैभव इस सीजन अब तक खेले 12 मैचों में 234.78 के स्ट्राइक रेट से 486 रन ठोक दिए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 43 चौके और 43 गगनचुंबी छक्के निकले हैं.

लीग स्टेज अभी खत्म भी नहीं हुआ और राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने अब तक 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. अब उनकी नजर क्रिस गेल के उस ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर है, जो साल 2012 से अब तक कोई नहीं तोड़ पाया. तो चलिए उन 5 बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं, जो वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बनाए हैं.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के 5 बड़े रिकॉर्ड

1. एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के वाले भारतीय बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 12 मैचों में 43 छक्के जड़ चुके हैं. यह इस सीजन किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के हैं. इसी के साथ वैभव एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं.

विज्ञापन

2. पहली गेंद पर छक्के लगाने का रिकॉर्ड

वैभव ने इस सीजन तीन बार अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा है. वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में तीन बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की पहली गेंद पर छक्का लगाने का काम किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने 5 बार अपना खाता छक्के के साथ खोला है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है.

3. पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड़

वैभव ने इस सीजन पावरप्ले में अब तक कुल 33 छक्के लगाए हैं. आईपीएल इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में पावरप्ले के दौरान इतने छक्के पहले कभी नहीं लगे.

विज्ञापन

4. पावरप्ले में रिकॉर्डतोड़ स्ट्राइक रेट

1 से 6 ओवर के बीच वैभव ने 243 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. कम से कम 50 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह आईपीएल इतिहास का सबसे बेहतरीन पावरप्ले स्ट्राइक रेट है.

5. सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट

इस सीजन वैभव लगभग 235 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं. आईपीएल इतिहास में किसी एक सीजन में कम से कम 200 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में यह सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- नेपाल के खिलाड़ी ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का ‘दुर्लभ’ रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में बन गए नंबर-1 गेंदबाज!

अब निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर विस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने साल 2012 में यह कारनामा किया था और पिछले 14 सालों में कोई बल्लेबाज इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया. वैभव अब तक 43 छक्के लगा चुके हैं और वह इस रिकॉर्ड को तोड़ने से सिर्फ 16 छक्के दूर हैं.

उनके पास अभी दो लीग मुकाबले बाकी हैं. वहीं, अगर उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंचती है, तो उन्हें दो या तीन अतिरिक्त मैच भी मिल सकते हैं. ऐसे में महज 15 साल के वैभव, गेल के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया इतिहास रच सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ICC की टीम में धोनी, विराट और रोहित पर लेंगे पाकिस्तानी कप्तान फैसला, टीम सेलेक्शन के लिए मिली चौंकाने वाली जिम्मेदारी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola