नेपाल के खिलाड़ी ने तोड़ा मिचेल स्टार्क का 'दुर्लभ' रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में बन गए नंबर-1 गेंदबाज!
Nepal Bowler Breaks Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क क्रिकेट जगत के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं. अब नेपाल के स्टार गेंदबाज ने उनका एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है और वह नंबर 1 बन गए हैं.

Nepal Bowler Breaks Mitchell Starc Record: मिचेल स्टार्क को दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक माना जाता है. स्टार्क ने अपनी तूफानी गेंदबाजी के दम पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज के पास अलग-अलग तरह के वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं और अब उनके एक बड़े रिकॉर्ड को नेपाल के गेंदबाज ने तोड़ दिया है और अब विश्व क्रिकेट में नंबर 1 बन गए हैं.
नेपाल के संदीप लामिछाने से हारे स्टार्क!
2 / 6मिचेल स्टार्क के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने का रिकॉर्ड था. उन्होंने 77 मैचों में यह कारनामा किया था. अब नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने 73 मैचों में 150 विकेट लेने का कारनामा कर दिया. उन्होंने स्टार्क से 4 मैच पहले 150 विकेट का आंकड़ा छू लिया.
कौन हैं संदीप लामिछाने?
3 / 6अगस्त 2000 में स्यांगजा में जन्मे संदीप लामिछाने नेपाल के प्रमुख गेंदबाज हैं. उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. वह अब तक नेपाल के लिए 73 मैचों में 151 विकेट ले चुके हैं. टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उन्होंने 74 मैच खेले हैं और 136 विकेट अपने नाम किए हैं.
भारत की ओर से किसने झटके हैं सबसे तेज 150 विकेट?
4 / 6भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. 2013 में डेब्यू करने वाले इस तेज गेंदबाज ने जुलाई 2022 में अपने 80वें वनडे मैच में 150 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया.
IPL खेल चुके हैं संदीप लामिछाने
5 / 6संदीप लामिछाने 2018 और 2019 में IPL का हिस्सा थे. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 9 मैच खेले और 13 विकेट झटकने में सफल हुए. इसके बाद से संदीप को IPL खेलने का मौका नहीं मिला है.
संदीप लामिछाने के पास एक और रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
6 / 6संदीप लामिछाने ने वनडे क्रिकेट में रिकॉर्ड तोड़ लिया है और अब टी20 क्रिकेट में उनके पास इतिहास रचने का मौका है. उन्होंने अपने टी20 करियर में कुल 170 मैच खेले हैं और वो 249 विकेट लेने में सफल हुए हैं. एक विकेट लेते ही वो 250 विकेट अपने नाम कर लेंगे.