अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का राग अलापा है. उन्होंने कहा कि मैंने दोनों देशों को कहा था कि अगर आप लोग युद्ध नहीं रोकेंगे तो दोनों पर 250 फीसदी का टैरिफ लगा दूंगा, जिसकी वजह से आप लोग व्यापार नहीं कर पाओगे. इसके बाद दोनों ने जंग रोक दी.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैंने भारत और पाकिस्तान दो परमाणु संपन्न देशों को रोका… मैंने कहा कि साथियों, अगर आप ऐसा करने जा रहे हैं, तो आप अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे. मैं आप दोनों पर 250 फीसदी भारी टैरिफ लगा दूंगा, ताकि आप कोई कारोबार न कर सकें. वे बहुत परेशान और नाराज हो गए. उन्होंने गोलीबारी बंद कर दी, और युद्ध खत्म हो गया. 11 विमान मार गिराए गए थे. मैंने इन सभी युद्धों को रोका, और ऐसा कर पाना वास्तव में सम्मान की बात है.’
नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रंप ने कहा, ‘मैंने आठ युद्ध रुकवाए. क्या मुझे नोबेल प्राइज मिला? नहीं…’