ICC की टीम में धोनी, विराट और रोहित पर लेंगे पाकिस्तानी कप्तान फैसला, टीम सेलेक्शन के लिए मिली चौंकाने वाली जिम्मेदारी!
Pakistan Captain Shan Masood In ICC Jury: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद को आईसीसी की उस स्पेशल जूरी में शामिल किया गया है, जिसे पिछले 25 सालों के सबसे महान इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को चुनने के लिए बनाया गया है. उनकी नियुक्ति ने क्रिकेट जगत में काफी सुर्खियां बटोरी हैं, खासकर तब जब पाकिस्तान के हाल के दौर में टेस्ट परफॉर्मेंस को लेकर उन पर लगातार प्रेशर बना हुआ है.

शान मसूद इस पैनल में पाकिस्तान के 2 रिप्रेजेंटेटिव्स में से एक हैं; उनके साथ महान पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी इस जूरी का हिस्सा हैं. खबरों के मुताबिक आईसीसी जूरी को आखिरी रूप दिए जाने के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सिफारिश पर ही मसूद को इसमें शामिल किया गया है. अब वो इस टीम में भारत के महानत खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर को शामिल करने पर अपनी राय रखेंगे.
2 / 6पिछले साल PCB ने कथित तौर पर मसूद को 'इंटरनेशनल क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों के निदेशक' का पद संभालने का प्रस्ताव दिया था. हालांक इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने उस वक्त इस पद को स्वीकार न करने का फैसला किया था, क्योंकि वो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल के दौरान पाकिस्तान की कप्तानी करना जारी रखना चाहते थे.
3 / 6बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के संघर्ष करने और एक और हार की संभावना का सामना करने के साथ ही, कप्तान के तौर पर शान मसूद के भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. रेड-बॉल क्रिकेट में टीम के लगातार बदलते प्रदर्शनों के बाद उनकी कप्तानी अब सवालों के घेरे में आ गई है.
4 / 6सूत्रों का कहना है कि अपनी शैक्षिक योग्यता और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने अनुभव को देखते हुए, मसूद अब PCB के प्रशासनिक पद के प्रस्ताव पर दोबारा विचार कर सकते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट में उनके लॉन्ग टर्म रोल को लेकर चर्चाएं आने वाले महीनों में भी जारी रहने की उम्मीद है.
5 / 6आईसीसी जूरी में कई जाने-माने पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर भी शामिल हैं, जैसे- डेविड गोवर, इयान बिशप, मार्क बाउचर, कार्लोस ब्रैथवेट, टॉम मूडी, ग्रेग चैपल, मैथ्यू हेडन, आरोन फिंच, एंड्रयू फ्लावर, एलन डोनाल्ड, फाफ डु प्लेसिस, डेनियल विटोरी, रॉस टेलर, शेन वॉटसन, जोनाथन ट्रॉट, टिम साउदी और इयोन मॉर्गन.
6 / 6आईसीसी जूरी मेंबर्स में कई भारतीय दिग्गजों को भी शामिल किया गया है, जैसे- अजीत अगरकर, इरफान पठान, चेतेश्वर पुजारा और रवि शास्त्री. अब देखना होगा कि इस महान खिलाड़ियों की लिस्ट में कौन-कौन से इंडियन प्लेयर को जगह मिलती है.