IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. इंग्लैंड ने भारत को 4-0 से हराया. पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था. भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ एक भी जीत नसीब नहीं हुई. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिला था. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 3 मैच में एक भी बड़ी पारी नहीं खेली. अब वैभव भारत लौट चुके हैं. इस दौरान उन्होंने आते ही चौकों और छक्कों की बरसात कर दी.
वैभव ने बल्लेबाजी से काटा गदर
वैभव सूर्यवंशी का वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने साझा किया है. इस वीडियो में दिखाया गया कि वैभव 14 जुलाई को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर लंदन से भारत आए. इसके बाद राजस्थान की हाई परफॉर्मेंस सेंटर पहुंचे. इसके बाद सुबह 10.30 बजे हनुमान मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लिया. फिर वैभव ने ट्रेनिंग शुरू कर दी. इसके बाद वैभव ने शाम 5:18 में बैटिंग शुरू की और चौके-छक्कों की बौछार कर दी. उन्होंने इस दौरान नो लुक शॉट भी खेला. काफी देर तक उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की. इसके बाद उन्होंने रनिंग की और अपनी प्रैक्टिस समाप्त की.
वैभव सूर्यवंशी हुए फेल
वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच में मौका मिला. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने अपने पहले मैच में 14 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 13 रनों की पारी खेली थी. वहीं, तीसरे मैच में उन्होंने 15 रन बनाए थे. हालांकि वैभव आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद इंग्लैंड गए थे. उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक बनाए थे. उन्होंने ऑरेंज कैप भी जीती थी. लेकिन भारत के लिए खासा कमाल नहीं कर पाए. अब वैभव एशियन गेम्स 2026 में भारत की जर्सी में नजर आएंगे.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines