IND vs BAN: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज खेल रही है। पहला मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला गया। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और मेहमान बांग्लादेश को हार का स्वाद चखाया। भारत की ओर से 5 खिलाड़ियों ने जीत में अहम भूमिका निभाई। किसी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता, जबकि किसी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी टीम के पसीने छुड़ा दिए।
अर्शदीप सिंह
भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाजी अर्शदीप सिंह ने की। उन्होंने अपने 3.5 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए केवल 14 रन खर्च किए और 3 सफलता भी हासिल की। अर्शदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाकर विरोधियों को बैकफुट पर धकेला था। अर्शदीप को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
वरुण चक्रवर्ती
लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने अपनी आईपीएल 2024 की फॉर्म को जारी रखा और बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की। बांग्लादेश के बल्लेबाज, वरुण की फिरकी गेंदबाजी के आगे परेशान दिखे थे। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 31 रन खर्च कर 3 विकेट झटके और बांग्लादेशी टीम को 127 रन पर ही रोकने में अहम भूमिका निभाई। वरुण भारत की ओर से सबसे सफल फिरकी गेंदबाज भी रहे।
मयंक यादव
आईपीएल 2024 में अपनी तेज गति गेंदबाजी से खासा प्रभावित करने वाले मयंक यादव भी भारत की जीत के हीरो रहे। उन्होंने अपना पहला ही ओवर मेडन डाल कर विरोधी टीम पर दबाव बनाया। हालांकि मयंक को इस मैच में केवल 1 ही सफलता हासिल हो सकी। उन्होंने अपनी 4 ओवर गेंदबाजी में 1 विकेट हासिल किया था।
हार्दिक पांड्या
श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 मैच की टी-20 सीरीज में हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन फीका रहा था। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की और कई कलात्मक शॉट खेले। पांड्या अपनी बल्लेबाजी के दौरान बेहतरीन लय में दिखे और अंत तक खड़े होकर भारतीय टीम के लिए जीत सुनिश्चित की। पांड्या ने 16 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके के अलावा 2 छक्के निकले।
सूर्यकुमार यादव
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका 25 रन पर लगा, जब सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रन आउट हो गए। इसके बाद सूर्या ने मोर्चा संभाला और कुछ आक्रामक शॉट खेलकर भारतीय टीम की वापसी कराई। उन्होंने इस मैच में शानदार 207.14 के स्ट्राइक रेट के साथ 14 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के के अलावा 2 चौके शामिल थे।
ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया
संबंधित खबरें
IND vs WI 4th T20I, India vs West Indies 4th T20I, भारत vs वेस्टइंडीज चौथा
28 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines