The Hundred Auction 2026 Live Streaming: इंग्लैंड में खेली जाने वाली क्रिकेट लीग द हंड्रेड के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी होने जा रही है. इस लीग में अभी तक खिलाड़ियों को चुनने के लिए ड्राफ्ट सिस्टम इस्तेमाल होता था, लेकिन अब गुरुवार, 12 मार्च को प्लेयर ऑक्शन होने वाला है. इस ऑक्शन के लिए 240 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. इसमें पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों समेत कई दिग्गज प्लेयर्स के नाम भी शामिल हैं, जिनपर बड़ी बोली लग सकती हैं. तो चलिए जानते हैं भारत में कब और कहां देख सकते हैं लाइव?
ऑक्शन के लिए हर टीम के पास 2.05 मिलियन पाउंड का पर्स
द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन के लिए प्रत्येक टीम को करीब 2.05 मिलियन पाउंड का पर्स दिया गया है. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन या डायरेक्ट साइनिंग के जरिए टीमों ने जोड़ लिया है, इसलिए उनके पर्स से कुछ रकम पहले ही खर्च हो चुकी है. इस लीग में कुल 8 टीमें खेलती हैं और हर टीम अधिकतम 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बना सकती है.
साथ ही फाइनल स्क्वाड में ज्यादा से ज्यादा चार विदेशी खिलाड़ी रखने की अनुमति होगी. ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है- हीरो प्लेयर्स, रैंक्ड प्लेयर्स और नॉमिनेटेड प्लेयर्स.
इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
द हंड्रेड ऑक्शन में कई बड़े इंटरनेशनल क्रिकेटर शामिल हैं, जिनपर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है. इनमें पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के अलावा सिंकदर रजा, जेसन होल्डर, शिमरोन हेटमायार, एडेन मार्करम और सुनील नरेन जैसे दिग्गज भी शामिल हैं. वहीं, न्यूजीलैंड के ओपनिंग जोड़ी फिन एलन और टिम सीफर्ट पर भी भारी-भरकम बोली लगने की उम्मीद है.
एलन ने हाल ही खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़ा था, जबकि सीफर्ट टी20 क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.
भारत में कब और कहां देखें लाइव?
द हंड्रेड 2026 ऑक्शन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:15 बजे से होगी. भारतीय फैंस में इस ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube पर द हंड्रेड के ऑफिशियल चैनल पर फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा, भारत में इस ऑक्शन देखने को कोई दूसरा जरिया उपलब्ध नहीं है.
ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले KKR के पूर्व खिलाड़ी को ICC ने किया बैन, मैच फिक्सिंग मामले में लिया गया एक्शन
रिटेन और डायरेक्ट साइन किए गए प्लेयर्स की लिस्ट
वेल्स फायर – मार्को यान्सन, फिल साल्ट, रचिन रवींद्र, क्रिस वोक्स
ट्रेंट रॉकेट्स – टिम डेविड, बेन डकेट, मिचेल सैंटनर, टॉम बैंटन
सनराइजर्स लीड्स – नाथन एलिस, मिचेल मार्श, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स
सदर्न ब्रेव – जेमी स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ्रा आर्चर
एमआई लंदन – निकोलस पूरन, विल जैक्स, राशिद खान, सैम करन
मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स – लियम डॉसन, नूर अहमद, जोस बटलर, हेनरिक क्लासेन
लंदन स्पिरिट – डेवाल्ड ब्रेविस, लियम लिविंगस्टोन, एडम ज़म्पा, जेमी ओवरटन
बर्मिंघम फीनिक्स – रेहान अहमद, डुनिथ वेलालागे/फरेरिया, मिचेल ओवेन, जैकब बेथेल










