हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

World Cup हीरो तिलक वर्मा का सम्मान, CM रेवंत रेड्डी ने दिया खास सम्मान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया. इसी के साथ टीम इंडिया घर पर टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली और इकलौती टीम भी बन गई. अब टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को हैदराबाद में खास सम्मान मिला है.

विज्ञापन

Tilak Varma T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और खिताब पर कब्जा जमाया. भारत बैक टू बैक टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली और इकलौती टीम भी बन गई है. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा थे. अब वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद तिलक को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सम्मानित किया है.

तिलक वर्मा हुए सम्मानित

तिलक वर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. 8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की थी. अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तिलक वर्मा को सम्मानित किया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है. रेवंत रेड्डी ने मेडल पहनाकर तिलक का स्वागत किया. इसके बाद तिलक और रेवंत ने हाथ भी मिलाया. मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी मौजूद थे. इसके अलावा कई बड़े सरकारी अधिकारी मौजूद थे.

तिलक का कैसा रहा प्रदर्शन?

तिलक वर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लेकिन छोटी- छोटी पारियों से उन्होंने टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 9 मैच में 154.47 के स्ट्राइक रेट के साथ 207 रन बनाए. जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अहम मैच में 44 रनों की नाबाद पारी खेली थी. ये मैच जीतना टीम इंडिया के लिए अहम था. फाइनल में तिलक ने नाबाद 8 रन बनाए थे. भारत के लिए अब तक 23 साल के तिलक वर्मा ने 5 वनडे मैच में 68 रन बनाए हैं, जबकि 49 टी-20 मैच में उन्होंने 44.83 की औसत के साथ 1390 रन बनाए हैं. अब तिलक वर्मा आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की ओर से भाग लेने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola