IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट एक मामले में बहुत भाग्यशाली रहा है कि टीम को एक के बाद एक सुपरस्टार खिलाड़ी मिलते रहे हैं। सुनील गावस्कर के संन्यास के बाद सचिन तेंदुलकर आ गए। तेंदुलकर के संन्यास के बाद वो जिम्मेदारी विराट कोहली ने उठाई। अब कोहली के संन्यास के बाद नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस जिम्मेदारी को उठाने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ने वाले गिल के पिछले 2 सालों के आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं।
प्रिंस शुभमन गिल के बल्ले का कमाल
उभरते हुए बल्लेबाज शुभमन गिल ने साल 2023 से अपने खेल का स्तर और बेहतर कर दिया है। जिसके कारण ही वो अब साल 2023 से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे ज्यादा रन किसी और बल्लेबाज ने इस दौरान नहीं बनाए हैं। गिल ने साल 2023 में 258 टेस्ट रन, 1584 वनडे रन और 312 टी20आई रन बनाए हैं। इसके बाद 2024 में 866 टेस्ट रन, वनडे में 57 रन और टी20आई में 266 रन जोड़े हैं। इसके साथ ही 2025 में खबर लिखे जाने तक टेस्ट में 172 रन और वनडे में 447 रन बनाए हैं। इस साल अभी तक गिल टी20आई फॉर्मेट में नहीं खेले हैं। पिछले 1 सालों से टेस्ट क्रिकेट में भी गिल का रिकॉर्ड बहुत बेहतर हुआ है।
अब गिल पर है कप्तानी की भी जिम्मेदारी
इंटरनेशनल क्रिकेट में जिस अंदाज में शुभमन गिल ने रन बनाए हैं। उसी वजह से ही अब वो टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल रहे हैं और वनडे में भी कप्तानी के बेहद करीब नजर आ रहे हैं। गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच में जब शतक जड़ा तो इससे साफ हो गया है कि जिम्मेदारी मिलने के बाद वो और भी बेहतर बल्लेबाज बनने वाले हैं। गिल के बेहतर खेल की झलक इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली ही पारी में देखने को मिल गया है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ड्रेसिंग रूम में ऋषभ पंत का हुआ खूब दुलार, ताबड़तोड़ पारी से गदगद हेड कोच
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
12 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
23 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
57 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines