India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 5 मार्च को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है. अब भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करने से बस एक जीत दूर है. इस खिताबी मुकाबले के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच गई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
फाइनल के लिए अहमदाबाद पहुंची टीम इंडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया शुक्रवार (6 मार्च) की शाम अहमदाबाद पहुंच गई. एयरपोर्ट से भारतीय टीम सीधे ताज होटल के लिए रवाना हो गई, जहां खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. टीम अब खिताबी मुकाबले के लिए 7 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस करेगी, जिसमें टीम अपनी तैयारियों को पुख्त करना चाहेगी.
बता दें कि, न्यूजीलैंड की टीम पहले ही अहमदाबाद पहुंच चुकी है. कीवी टीम ने 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डनर्स में खेले गए पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई और अगले दिन यानी 5 मार्च को अहमदाबाद पहुंच गई थी.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: T20 WC 2026 फाइनल को लेकर ICC ने किया बड़ा ऐलान, इन दिग्गजों को सौंपी अहम जिम्मेदारी
इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम की नजरें तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम पर होगी. इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी और 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. अब अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में कामयाब होती है तो वह तीन बार ये ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली और बतौर मेजबान यह खिताब जीतने वाली भी पहली टीम बन जाएगी.
भारत-न्यूजीलैंड में किसका पलड़ा भारी?
टी20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 18 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 11 मैचों में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है. वहीं एक मुकाबला टाई भी रहा है. वहीं, घरेलू मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ काफी मजबूत रहा है. दोनों टीमों के बीच भारत में अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 11 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि सिर्फ 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए तीनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, IND vs ENG सेमीफाइनल ने तोड़ डाले खेल जगत के सभी रिकॉर्ड, ICC की हुई बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines