India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज होने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव होने वाला है. पहले मैच में कुलदीप यादव का पत्ता कट सकता है, जबकि जसप्रीत बुमराह को मौका मिलने वाला है. आइए जानते हैं इस मैच की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर.
सलामी जोड़ी पर एक नजर
पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है. ये दोनों बल्लेबाज भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. दोनों बल्लेबाज ने एशिया कप 2025 में भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी. अभिषेक ने एशिया कप में धमाल मचाया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह पहली बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे.
मिडिल ऑर्डर पर एक नजर
मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतर सकते हैं. वहीं नंबर 4 पर तिलक वर्मा और शिवम दुबे बल्लेबाजी कर सकते हैं. इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और संजू सैमसन का बल्ला चल सकता है. इसके अलावा अक्षर पटेल भी फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं.
गेंदबाजी विभाग में हो सकता है बड़ा बदलाव
गेंदबाजी विभाग में बड़ा बदलाव हो सकता है. स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को बाहर किए जाने की संभावना है. उनकी जगह पर अक्षर पटेल को मौका मिलने की संभावना है, क्योंकि वह बल्लेबाजी में भी अहम रोल अदा कर सकते हैं. इसके अलावा मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को भी मौका मिलने की उम्मीद है. तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को अंतिम एकादश में मौका मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर अगर हुए लंबे समय के लिए बाहर, तो कौन करेगा नंबर 4 पर बल्लेबाजी? रेस में 3 नाम हैं शामिल
पहले टी-20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह.
ये भी पढ़ें: यशस्वी जायसवाल ने लिया बड़ा फैसला, मैदान के बाहर ऐसे जीत लिया फैंस का दिल
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
8 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
41 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
1 hr agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
5 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines