हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: फाइनल से कुलदीप बाहर, हर्षित की एंट्री, ऐसी हो सकती टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन!

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हो सकता है। कुलदीप यादव का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमें फाइनल के लिए अपनी तैयारी जोरों शोरों के साथ कर रही हैं। भारतीय टीम लगातार 4 जीत के साथ फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई, जबकि न्यूजीलैंड 3 जीत और एक हार के साथ खिताबी मुकाबले में भिड़ने के लिए तैयार है। माना जा रहा है कि रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव कर सकते हैं।

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

भारत की ओर से फाइनल में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक भारत को मेगा इवेंट में अच्छी शुरुआत दिलाई है। रोहित भारत को आक्रामक शुरुआत दिला रहे हैं, जबकि गिल भारत के लिए लंबा खेलने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में सफल रही है। इस लिहाज से हिटमैन सलामी जोड़ी में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहेंगे।

मध्यक्रम में ये नाम शामिल

मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली नंबर 3 पर मोर्चा संभाल सकते हैं। विराट का बल्ला शानदार फॉर्म में है। उनके अलावा श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर में अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर सकते हैं। अब तक कप्तान रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों पर ही लोअर मिडिल ऑर्डर के लिए भरोसा जताया है।

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग में हो सकता है बदलाव

स्पिन गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव का पत्ता साफ हो सकता है। उनके अलावा रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती मोर्चा संभाल सकते हैं। कुलदीप की जगह पर हर्षित राणा को मौका मिलने की उम्मीद है। राणा ने पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट झटके थे। इसके अलावा तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या नजर आ सकते हैं।

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola