हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह OUT, अर्शदीप सिंह IN, चौथे टी-20 मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

 India vs New Zealand Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम में बदलाव हो सकता है, जसप्रीत बुमराह को बाहर किया जा सकता है.

विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. भारत ने अब तक खेले गए सभी 3 मैच को अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 बदल सकती है. माना जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह को बाहर किया जा सकता है.


अभिषेक और संजू कर सकते हैं ओपनिंग

अब तक खेले गए 3 मैच में भारत की ओर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ही सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई है. अभिषेक शर्मा ने अब तक 2 अर्धशतक अपने नाम किया है, जबकि संजू सैमसन खासा कमाल नहीं कर पाए हैं. वह पिछले मैच गोल्डन डक पर भी आउट हुए थे. हालांकि वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए संजू को चौथे टी-20 मैच में भी मौका मिल सकता है.

मिडिल ऑर्डर में ये नाम

नंबर 3 पर शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन मोर्चा संभाल सकते हैं, जबकि नंबर 4 पर कप्तान सूर्यकुमार यादव नजर आ सकते हैं. सूर्या बैक टू बैक दो अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और रिंकू सिंह मोर्चा संभाल सकते हैं.

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी विभाग का जिम्मा रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव संभाल सकते हैं. वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग से जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह पर अर्शदीप सिंह को मौका मिल सकता है. वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए बुमराह को आराम मिलने की संभावना है. इसके अलावा हर्षित भी तेज गेंदबाजी विभाग का हिस्सा हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी होगा बाहर! 

विज्ञापन

चौथे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर ), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC से बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों को दिया धोखा, नजमुल की हुई बोर्ड में वापसी

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

विज्ञापन

टिम सीफर्ट, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola