IND vs ENG: पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 0-1 से पिछड़ रही है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम की पिक्चर सुपरहिट रही। इंग्लैंड ने 371 रनों के लक्ष्य को हासिल करते हुए 5 विकेट से जीत का स्वाद चखा। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए नजर आए, तो टीम की फील्डिंग हद से ज्यादा खराब रही। दोनों ही पारियों में बैटिंग ऑर्डर भी बुरी तरह से लड़खड़ा, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब एजबेस्टन में 2 जुलाई से खेला जाना है। यह मैदान भारतीय टीम को बिल्कुल भी रास नहीं आता है। एजबेस्टन में टीम इंडिया आजतक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।
डरा रहा एजबेस्टन का शर्मनाक रिकॉर्ड
एजबेस्टन के मैदान पर जीत तो छोड़िए टीम इंडिया ने आखिरी टेस्ट मैच साल 1986 में ड्रॉ कराया था। इस ग्राउंड पर भारतीय टीम ने अब तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, मात्र एक मैच भारतीय टीम ड्रॉ करा सकी है। यानी एजबेस्टन में जीत का परचम लहराना टीम इंडिया के लिए अभी भी एक सपना है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पांच शतक लगाने के बावजूद टीम इंडिया को हेडिंग्ले में शर्मसार होना पड़ा था। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने चौथी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 271 रनों के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए चेज कर डाला था।
भारतीय गेंदबाजों को जमाना होगा रंग
टीम इंडिया को अगर एजबेस्टन में पहली जीत का स्वाद चखना है, तो टीम के बॉलर्स को दमदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा। जसप्रीत बुमराह ने हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट निकाले थे, लेकिन दूसरी इनिंग में उनकी झोली में एक भी विकेट नहीं आया था। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ इंग्लिश बल्लेबाज अटैकिंग अप्रोच के साथ खेलते हुए दिखाई दिए थे। प्रसिद्ध की इकोनॉमी 6 से ऊपर की रही थी। वहीं, रविंद्र जडेजा का भी हाल बेहाल रहा था।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
26 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
42 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines