हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फैंस के लिए खुशखबरी, इस महीने मैदान पर लौटेंगे कोहली-रोहित! होने जा रहा नई सीरीज का ऐलान

भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त के महीने में 3 वनडे और टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन हो सकता है। इस सीरीज में फैंस का विराट कोहली और रोहित शर्मा को खेलते देखने का इन्तजार भी खत्म हो सकता है। पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन
Virat Kohli and Rohit Sharma

टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में फैंस विराट कोहली को रोहित शर्मा को खेलते हुए नहीं देख पा रहे हैं। इस सीरीज से पहले ही दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए अपने सभी फैंस को निराश कर दिया था। उसी के बाद से फैंस को उनके मैदान पर उतरने का इंतजार है। फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच वनडे और टी20 सीरीज को लेकर चर्चा जोरों से चल रही है। अगस्त के महीने में दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का आयोजन किया जा सकता है जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आएंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हुई पोस्टपोन

दरअसल, क्रिकेट के बिजी शेड्यूल में कोई विंडो खाली नहीं रहती है लेकिन भारत की बांग्लादेश के साथ अगस्त के महीने में होने वाली 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज साल 2026 अगस्त तक पोस्टपोन कर दी गई है। इसका कारण बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका प्रीमियर लीग को भी पोस्टपोन किया गया है। इसी के चलते दोनों देशों के लिए अगस्त की विंडो खाली है। न्यूजवायर की खबर के मुताबिक श्रीलंका और भारत के क्रिकेट बोर्ड इसे लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन

आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में आए थे नजर

विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आए थे। दोनों ही खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया था। फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित की 76 रनों की पारी को कोई अभी तक भुला नहीं पाया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने टी20 इंटरनेशनल से विश्व कप का खिताब जीतने के बाद ही संन्यास ले लिया था और अब दोनों भारत के लिए केवल वनडे मुकाबले खेलते हैं।

ये भी पढ़िए- IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव, खूंखार खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola