वनडे विश्व कप 2019 के बाद दिग्गज MS Dhoni ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी के बाद Team India ने कई युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में मौका दिया। जिसमें ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ईशान किशन और केएल राहुल का नाम शामिल है। लगभग 5 सालों के लंबे इंतजार के बाद अब टीम इंडिया को महेंद्र सिंह धोनी का रिप्लेसमेंट मिल गया है। यह खिलाड़ी भी धोनी की तरह मैच फिनिश करने की कला में माहिर है।
Team India को मिला धोनी का उत्तराधिकारी
महेंद्र सिंह धोनी बतौर बल्लेबाज निचले क्रम में आकर मैच खत्म करते थे। इसके अलावा वो विकेटकीपर होने के नाते गेंदबाजों और कप्तान दोनों की मैदान पर मदद भी करते थे। डीआरएस में भी धोनी का बहुत ज्यादा योगदान होता था। अब इन सभी जिम्मेदारियों को केएल राहुल ने उठाना शुरु कर दिया है। राहुल धोनी की तरह सिर्फ छक्के मारकर मैच ही फिनिश नहीं करते हैं बल्कि अब वो गेंदबाजी के दौरान भी बतौर विकेटकीपर मदद करने लगे हैं।
जिसके कारण ही अब उनका रोल टीम इंडिया की जीत में बढ़ता जा रहा है। केएल राहुल आईसीसी टूर्नामेंट में भी लगातार टीम इंडिया के लिए अहम योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल के शानदार प्रदर्शन को देखकर ही ये कहा जाने लगा है कि Team India को लंबे इंतजार के बाद महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी मिल गया है।
केएल राहुल वनडे फॉर्मेट में हैं सुपरहिट
बात अगर केएल राहुल के पिछले 5 मुकाबलों की करें तो उन्होंने 2 बार मैच फिनिश किया है। सेमीफाइनल में राहुल ने नाबाद 42 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा उन्होंने विकेटकीपर के रूप में 1 कैच भी पकड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ राहुल की बल्लेबाजी ही नहीं आई थी। वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ भी राहुल ने नाबाद 41 रनों की अहम पारी खेली थी. इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भी राहुल ने अहम 40 रन जोड़े थे। मौजूदा समय में केएल नंबर 5 और नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हैं, ऐसे में वो छोटी-छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर अपनी टीम को मैच जीता रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 24 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट का नया बादशाह बना अफगानी खिलाड़ी, चैंपियंस ट्रॉफी में धांसू प्रदर्शन का मिला इनाम
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
51 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines